पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां संस्करण जारी है, जिसके 15 मैच हो चुके हैं. बुधवार को हुए मुकाबले बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने मेरेनस लबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समैन को 4 विकेट से हराया, ये जीत उन्हें अंतिम गेंद पर मिली. इस मैच से पहले एक अलग ही ड्रामा देखने को मिला, जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है, अपने देश में आतंकवाद को पनपने देता है, वो दुनिया में शांति का संदेश देने का दिखावा कर रहा है.
पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया था कि वह अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद में होस्ट करेगा. आतंक के लिए मशहूर पाकिस्तान ने खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की इसको लेकर प्रशंसा की है. इसे पाकिस्तान अपनी जीत की तरफ सेलिब्रेट कर रहा है और हर तरफ इसे भुनाने की कोशिश में लगा हुआ है. यही ड्रामा पाकिस्तान सुपर लीग में भी देखने को मिला.
हैदराबाद किंग्समैन बनाम पेशावर जाल्मी मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान बाबर आजम और मेरेनस लबुशेन और पीएसएल सीईओ सलमान नसीर ने एक सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश देने का प्रयास किया.
PAKISTAN - THE PEACE MAKER....!!! 🇵🇰
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 8, 2026
- Marnus Labuschagne, Babar Azam, and PSL CEO come together to release a white dove, symbolizing Pakistan’s commitment to world peace. pic.twitter.com/Z8P8aZGyWY
मुकाबले की बात करें तो ये रोमांचक रहा. हैदराबाद किंग्समन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों पर ढेर हो गई. इफ्तिखार अहमद और सुफियान मुकीम की घातक गेंदबाजी देखने को मिली. अहमद ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए. सुफियान ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए. कुसल परेरा ने हैदराबाद के लिए सर्वाधिक 58 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम ने 37 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, माइकल ब्रेसवेल ने 25 और कुशल मेंडिस ने 27 रन बनाए. इफ्तिखार अहमद ने अंत में 10 गेंदों में 15 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने पेशावर जाल्मी को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई.