IPL 2026: फिन एलेन के साथ सरेआम बेईमानी, छक्का जड़ने पर दिया गया आउट, मचा बवाल
Sanjeev Kumar April 10, 2026 02:24 AM

Finn Allen Wicket Controversy: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत में ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी. मुकाबले के दूसरे ओवर में ही लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने फिन एलेन को पवेलियन का रास्ता दिखा गया. लेकिन इस दौरान अंपायर से एक बड़ी चूक हो गई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

फिन एलेन के साथ सरेआम बेईमानी

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने केकेआर के ओपनर फिन एलेन को आउट कर दिया. गेंद हार्ड लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिसमें थोड़ी सी बाहर की ओर मूवमेंट भी थी. एलेन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर बहुत ऊंची उठ गई. डीप थर्ड मैन की ओर खड़े दिग्वेश राठी ने बाउंड्री पर खड़े होकर शानदार कैच लपका.

शुरुआत में तो यह एक बेहतरीन कैच लग रहा था. लेकिन रीप्ले में साफ दिखा कि दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ते समय बाउंड्री रस्सी (स्कर्टिंग) को छूआ था. एक पल में ऐसा लगा कि उनका पैर या शरीर रस्सी को छू रहा था. इसके अलावा, बाउंड्री कुशन में भी हल्की सी हलचल नजर आई. फिर भी अंपायर ने चेक नहीं किया और फिन एलेन को आउट दे दिया गया. यह फैसला तुरंत विवादों में आ गया. अगर अंपायर ने सतर्कता दिखाई होती को एलेन आउट ना होते, क्योंकि ये छक्का था और उन्हें 6 रन भी मिलते.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ईडन गार्डन्स की भीड़ इस फैसले पर काफी नाराज नजर आई और सोशल मीडिया पर #FinnAllenNotOut और #BadUmpiring जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. वहीं, अंपायर की इस गलती के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. फिन एलेन 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.