Viral Video: बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच हुआ तगड़ा क्लेश, लड़के को रंगे हाथ पकड़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
TV9 Bharatvarsh April 10, 2026 02:43 AM

आज के दौर में मोबाइल फोन लगभग हर किसी की जेब में होता है. जैसे ही लोगों को कहीं कोई हंगामा, बहस या कोई अजीब सा दृश्य दिखाई देता है, वे तुरंत अपना फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. खासकर जब मामला पब्लिक प्लेस का हो या किसी तरह का विवाद हो रहा हो, तो लोग उसे रिकॉर्ड करने से खुद को रोक नहीं पाते. यही वजह है कि ऐसे वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने अक्सर इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे जो देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं. कुछ लोग इन्हें देखकर हैरान होते हैं, तो कई लोग इसे मनोरंजन के तौर पर भी देखते हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह वीडियो बहुत लंबा नहीं है, करीब 10 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो कुछ भी नजर आता है, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में एक युवक जमीन पर लेटा हुआ दिखाई देता है, जबकि एक युवती उसके हाथ पकड़े हुए उस पर जोर-जोर से चिल्लाती नजर आती है. माहौल काफी तनावपूर्ण लगता है और दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है.

रंगे हाथों पकड़ा गया बॉयफ्रेंड

कुछ ही पलों में मामला और ज्यादा बिगड़ता हुआ दिखाई देता है. दोनों एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए नजर आते हैं, जिससे यह साफ होता है कि स्थिति नार्मल नहीं है. हालांकि वीडियो बहुत छोटा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि आखिरकार इस पूरे घटनाक्रम का अंत क्या हुआ. वीडियो अचानक खत्म हो जाता है, जिससे दर्शकों के मन में कई सवाल अधूरे रह जाते हैं.

इस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है, वह इसे और भी दिलचस्प बना देता है. कहा जा रहा है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के साथ धोखा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच यह झगड़ा हुआ और वहीं मौजूद लोगों ने इसे अपने फोन में कैद कर लिया. हालांकि इस दावे की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसी कहानी के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:OMG! जलपरी बना परिंदापंख फैलाकर तोते ने की समंदर की सैर, वायरल हुआ ये अनोखा वीडियो

ऐसे वीडियो अक्सर बिना पूरी जानकारी के वायरल हो जाते हैं और लोग अपनी-अपनी तरफ से अलग-अलग अनुमान लगाने लगते हैं. कई बार सच्चाई कुछ और ही होती है, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण गलतफहमियां भी फैल सकती हैं. यही कारण है कि किसी भी वायरल वीडियो को देखते समय उसके पीछे की सच्चाई को समझना जरूरी होता है. यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

Street Kalesh Over Cheating (Girlfriend Catches Boyfriend Cheating, Pins Him Down on Street as Crowd Records) pic.twitter.com/Op3DOSR2mu

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.