पति के गोद में रोते-रोते पत्थर बन गई पत्नी! 5 साल में मर चुकी है 5 बार, कैसे खुला पूरा राज'
Newshimachali Hindi April 10, 2026 05:42 AM


वैसे तो मैनपुरी ऋषिओं और मुनियों की धरती के नाम से जानी जाती है. क्योंकि मैनपुरी की तपोभूम पर बड़े-बड़े ऋषियों और मुनियों ने जन्म लेकर लोगों को उद्धार किया है और तपस्या में लीन रहकर पत्थर भी हुए हैं.

ऐसा ही एक कारनामा जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में देखने को और सुनने को मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक पति का दावा है कि उसकी पत्नी 5 साल से लगभग पांच बार मर चुकी है और इस बार रात में उसके गोद में सिर रखकर उसकी पत्नी रो-रो कर बिलखती रही और जब पति की आंख लग गई तो वह अचानक गायब हो गई और दूसरी तरफ देखा तो वह पत्थर में तब्दील हो गई और एक मूर्ति के रूप में दिखी.

घर पर लोगों की जुटने लगी भीड़


हालांकि जैसे ही आसपास के इलाके में इसकी खबर लगी तो लोगों का हजूम उमड़ पड़ा और महिला हो चाहे पुरुष हो उस को देखने के लिए दौड़ पड़े. देखते ही देखते भारी संख्या में भीड़ जुट गई. इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को भी हुई. जैसे ही मीडिया कर्मी भी पहुंचे तो वहां जाकर देखा तो पता चला कि जिस मूर्ति को देखने के लिए भीड़ उमड़ी है. वह पत्थर की तरह का लग रही है. लेकिन मूर्ति महिला को देखने से पता चल रहा था कि सीमेंटेड मूर्ति बनाकर उसकी रंगाई पुताई कर खड़ा कर दिया गया हो.

मीडिया पहुंची तो खुला राज


वहीं मीडिया ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच-पड़ताल की तो आधा हकीकत और आधा फसाना देखने को मिला और उसके पति से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का नाम मिथिलेश कुमारी यादव है, जिसकी उम्र 35 से 37 वर्ष है. पति का नाम संजीव कुमार यादव उर्फ संजू बताया जा रहा है, जो नगला हीरा पुर थाना कुरावली का रहने वाला है.

लौट आई गायब हुई महिला


मामले की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पुलिस पहुंची. नायब तहसीलदार कुरावली ने मामले को अफवाह बताया. अब देखने वाली बात यह है कि ऐसा करने वाले पति के विरोध क्या पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. बहराल पुलिस अब कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. पूरे मामले से अपना पल्ला-झाड़ रही है. हालांकि दूसरे दिन जैसे ही फिर से मीडिया को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची. मीडिया कर्मियों ने देखा कि एक महिला चारपाई पर लेटी है. जब लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि यह वही महिला है, जिसकी मूर्ति बन गई थी.


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.