उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास एक सब्जी मंडी में आग लग गई. भीषण आग में लगभग 50 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटे हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी#WATCH | Lucknow, UP: Fire breaks out in a vegetable market near the Phoenix United Mall in Krishna Nagar. Eight fire tenders are currently at the spot, making efforts to extinguish the blaze. No casualties have been reported. Further details awaited. pic.twitter.com/AqevIlDJcK
— ANI (@ANI)
दरअसल लखनऊ में गुरुवार देर रात 10 बजे सब्जी मंडी में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि लगभग 50 दुकानें चपेट में आ गईं. इनमें से कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. लपटें और धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद करीब 10 से 12 जोरदार धमाके हुए. आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके सिलेंडर फटने से हुए. पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. पूरे इलाके को खाली करा लिया गया.
शार्टसर्किट से लगी आगकृष्णा नगर इलाके में फिनिक्स मॉल के पास सब्जी मंडी करीब 50 हजार स्क्वायर फीट में फैली है. यहां करीब 200 दुकानें लगती हैं, जिनमें फल, सब्जी, अनाज और किराना की दुकानें हैं.DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने आस पास की दुकानों को तेजी से चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर एसीपी, आशियाना थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई.
पूरे इलाके में फैल गया धुआंमंडी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियां, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया. तुरंत कृष्णा नगर, आलमबाग और पीजीआई फायर स्टेशन से 10 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं. करीब तीन घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.