नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, बिहार सीएम पर सस्पेंस
Webdunia Hindi April 10, 2026 05:43 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा सांसद बन गए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई। हालांकि नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। ALSO READ: हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

नीतीश कुमार 16 मार्च को बिहार से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। 30 मार्च को उन्होंने बिहार विधान परिषद के MLC पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि नियमों के मुताबिक वे 6 माह तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

नीतीश के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। नीतीश भी कई बार सम्राट के नाम पर संकेत दे चुके हैं।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.