Weather Update News : देशभर के मौसम में अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं। कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट है तो कहीं तापमान गिरने से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में फिलहाल पांच-छह दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमेगा। पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश दर्ज की गई।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में मौसम का डबल अटैक, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्टदेशभर के मौसम में अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं। कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट है तो कहीं तापमान गिरने से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
ALSO READ: weather update : देश में असमय बारिश क्यों, IMD ने क्या कहा, किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कब थमेगी बारिश?साथ ही सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में फिलहाल पांच-छह दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमेगा। पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम आंधी-बारिश का दौर थमेगा, लेकिन 15 अप्रैल तक मानसून बदल सकता है।
बिहार में कई दिनों से आंधी और बारिशबिहार में पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्के बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रहने की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
यहां होगी बर्फबारीजम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 अप्रैल के दौरान भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी, जबकि उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूप देखने को मिल रही है।
कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखेगा। 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि 11 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।
ALSO READ: Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं बारिश, कहीं तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का असर ओडिशा में आज मध्यम स्तर की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी दिख रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। 10 अप्रैल से मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है।
Edited By : Chetan Gour