Vastu Tips: घर में कभी न लगाएं ये 3 पेड़, वरना परिवार में शुरू हो जाएगा कलह-क्लेश
TV9 Bharatvarsh April 12, 2026 11:42 AM

Plant Vastu Tips: सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है. इसमें बताया गया है कि पेड़-पौधों में भगवान का वास होता है. घर में तुलसी, शमी जैसे शुभ पौधों को लगाए जाने का कारण यही है. मान्यता है कि पेड़-पौधों को लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है, लेकिन कुछ पेड़ों को घर में लगाना अशुभ माना गया है. घर में इन पेड़ों की छाया अच्छी नहीं मानी जाती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन तीन पेड़ोंं को लगाने से वास्तु दोष हो सकता है. वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि इन पेड़ों की छाया घर-परिवार पर पड़ने से तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली कम हो जाती है. यही कारण है कि इन पेड़ों को घर से दूर लगाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किन तीन पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए.

घर में लगाएं ये पेड़

पीपल: पीपल के पेड़ का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है. पीपल को देवतुल्य माना गया है. शास्त्रों में बताया गया है कि पीपल में देवता और पितरों का वास होता है. इसकी पूजा करने से कुंडली के दोष दूर होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इसकी छाया घर पर पड़ना अशुभ होता है, इसलिए इसे घर में नहीं लगाना चाहिए. पीपल की ऊर्जा बहुत तेज होती है, जो गृहस्थ जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है.

इमली: इमली के पेड़ को घर के पास नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि इमली की छाया जिस घर पर पड़ती है, वहां के सदस्यों के बीच मतभेद होना शुरू हो जाता है. पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है.

कांटेदार वृक्ष:बबूल या कैक्टस जैसे कांटेदार पेड़ को घर में लगाने से मना किया जाता है. वास्तु के अनुसार, इनकी छाया से परिवार में विवाद, वाणी में दोष और कड़वाहट होती है. करियर और व्यक्तिगत जीवन असंतुलित हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi Fast: वरुथिनी एकादशी का व्रत कल, सेंधा नमक खाना सही या नहीं?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.