देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इसके जरिए कैंडिडेट्स यह जान सकते हैं कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देने जाना होगा. यह जानकारी समय से मिलने पर छात्र अपने सफर और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं, जिससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
सिटी इंटिमेशन स्लिप एक तरह की अग्रिम सूचना होती है, जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में बताती है. कई छात्र इसे एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन यह सही नहीं है. यह सिर्फ शहर की जानकारी देती है, जबकि असली एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा. एडमिट कार्ड में ए्जाम का पूरा पता, रोल नंबर और जरूरी निर्देश शामिल होंगे.
कैसे करें डाउनलोड?इस साल NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा. इस परीक्षा के जरिए MBBS, BDS, आयुष और नर्सिंग कोर्स में एडमिशन मिलता है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. परीक्षा देश के 500 से ज्यादा शहरों और कुछ विदेशी केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी.
गलती होने पर क्या करें?अगर किसी कैंडिडेट को स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत आती है या शहर से जुड़ी कोई गलती नजर आती है, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन या ईमेल से संपर्क करना चाहिए. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें.