बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि फिलहाल मंदिर की मौजूदा व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने की। दोनों जजों ने पक्षकारों की दलीलें सुनीं और फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का फैसला दिया।
ALSO READ: Kya Hai Kisan Mitra Chhadi : क्या है किसान मित्र छड़ी, सांप, बिच्छू और जहरीले जीवों से कैसे करेगी बचाव, बटन दबाते ही 100 मीटर के दायरे में अलर्ट, देखें वीडियो
सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वह मंदिर में चल रही धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं में 'कोई ढांचागत बदलाव' नहीं करेगी। यह फैसला उन याचिकाओं के बीच आया है, जिनमें मंदिर प्रबंधन और व्यवस्था को लेकर बदलाव की मांग की गई थी।अदालत ने हाल ही में दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट पर सभी पक्षों को जवाब देने का समय देने के लिए मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद तय कर दी है।
ALSO READ: Donald Trump ने खुद को ‘ईसा मसीह’ के रूप में दिखाया, पोप लियो XIV पर तीखा हमला, AI फोटो से मचा नया विवाद
अब इस मामले की अगली सुनवाई में अदालत यह तय कर सकती है कि मंदिर की व्यवस्था में भविष्य में कोई बदलाव जरूरी है या नहीं। फिलहाल, श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। Edited by : Sudhir Sharma