कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक बिल्ले ने बिल्ली को प्रेग्नेंट कर दिया। जिसके बाद बिल्ली ने 4 बच्चों को जन्म दिया। अब बिल्ली के बच्चों की कस्टडी को लेकर लोग आपस में जमकर विवाद कर रहे हैं। इस विवाद में दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढा कि पुलिस बुलाना पड़ गई।
दरअसल, यहां एक पडोसी के पालतू बिल्ला (नर बिल्ली) ने पड़ोसी की मादा बिल्ली को गर्भवती कर दिया। असली विवाद तब शुरू हुआ, जब चार बच्चों का जन्म हुआ। मादा बिल्ली के मालिक नवजात बच्चों को लेकर अपने पड़ोसी के घर पहुंच गए।
मादा बिल्ली का मालिक घर पहुंच गया और कहा कि यह बिल्ला आपका है, इसलिए इन बच्चों को अब आप ही पालेंगे। बिल्ले के मालिक ने कहा कि नहीं, हम ऐसा नहीं करेंगे। मामला इतना बढ़ा कि किसी ने पुलिस बुला ली।
बेंगलुरु पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सुझाव दिया कि किसी भी परिवार को जबरन बिल्ली के बच्चे रखने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। अंततः दोनों पक्ष सहमत हुए और बच्चों को किसी तीसरे पक्ष (एक तटस्थ घर) के पास भेज दिया गया।
सोशल मीडिया वायरल हुए मामला : यह मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स चटखारे लेकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बच्चों को उन्हें दे दिया जाए, वे चारों का लालन-पालन करेंगे। एक ने डीएनए टेस्ट कराने का सुझाव दिया तो सिद्धार्थ जेना नामक यूज़र ने लिखा-“इसका भी पता लगाना चाहिए कि बच्चों का बाप कन्नड़ है या उत्तर भारत का? कई लोग बिल्ली के बालिग या नाबालिक होने पर सवाल उठा रहे थे।
Edited By: Naveen R Rangiyal