Krunal Pandya Record: आईपीएल में क्रुणाल पांड्या ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में उन्होंने जैसे ही अब्दुल समद का विकेट लिया, वैसे ही उनके नाम आईपीएल में 100 विकेट पूरे हो गए और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
दरअसल, क्रुणाल पांड्या अब आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का खास मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये खास उपलब्धि सिर्फ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ही हासिल कर पाए थे।
बुधवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रुणाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने पहले मिचेल मार्श (40 रन) को आउट किया और फिर अब्दुल समद (38 रन) को पवेलियन भेजकर अपना 100वां विकेट पूरा किया। गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी क्रुणाल ने आईपीएल में 1700 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो उन्हें एक भरोसेमंद ऑलराउंडर बनाता है।
अगर पूरे आईपीएल की बात करें तो अब तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही 1000 रन के साथ 100 विकेट का ये खास मुकाम हासिल कर पाए हैं। इस लिस्ट में सुनील नरेन, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं और अब क्रुणाल पांड्या भी इस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
आईपीएल में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ी:
सुनील नरेन ndash; 193 मैच, 1886 रन, 195 विकेट ड्वेन ब्रावो ndash; 161 मैच, 1560 रन, 183 विकेट रविंद्र जडेजा ndash; 259 मैच, 3336 रन, 173 विकेट अक्षर पटेल ndash; 166 मैच, 1919 रन, 131 विकेट आंद्रे रसेल ndash; 140 मैच, 2651 रन, 123 विकेट क्रुणाल पांड्या ndash; 147 मैच, 1757 रन, 100 विकेट Also Read: LIVE Cricket Scoreमैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना पाई। मिचेल मार्श (40 रन), मुकुल चौधरी (39 रन) और आयुष बदोनी (38 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।