Bhooth Bangla Advance Booking Report: ऐसे कैसे बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर' बनेंगे अक्षय कुमार, एडवांस बुकिंग में फिल्म का हुआ ये हाल
TV9 Bharatvarsh April 16, 2026 03:42 AM

Bhooth Bangla Advance Booking Report: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 17 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. 13 अप्रैल की रात मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी. बुकिंग जारी है. हालांकि, रिस्पॉन्स थोड़ा स्लो है.

सैकनिल्क के अनुसार 15 अप्रैल रात 10 बजे तक ‘भूत बंगला’ के सिर्फ 26 हजार 573 टिकट बिके हैं. इसके जरिए फिल्म के खाते में महज 71.84 लाख रुपये आए हैं. ये डेटा रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट के हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म पर ठीक-ठाक पैसा खर्च हुआ है. पर बुकिंग शुरू होने के 48 घंटे के बाद भी ये फिल्म 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है. ये थोड़ा चिंता का विषय है.

वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हो सकता है

अगर आगे भी रिस्पॉन्स स्लो रहा तो ‘भूत बंगला’ के जरिए बॉक्स ऑफिस का ‘धुरंधर’ बनना अक्षय के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यानी कमाई कम हो सकती है. बाकी तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है. एडवांस बुकिंग फिलहाल भले ही स्लो है, लेकिन अगर रिलीज के बाद इसे अच्छे रिव्यू मिलते हैं, लोगों की तरफ से इस फिल्म को सराहा जाता है तो फिर इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हो सकता है और कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

बहन ईशा और अहाना के और करीब आ गए Bobby Deol, धर्मेंद्र के निधन के बाद इतनी बदली लाइफ

10 सालों की कड़वाहट खत्म! Laughter Chefs के सेट पर मामी सुनीता ने भांजे कृष्णा को लगाया गले

‘भूत बंगला’ पेड प्रीव्यू शोज

इससे पहले एक रिपोर्ट में ये बताया गया था कि ऐसा अनुमान है कि डे-1 पर ये फिल्म 10-13 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. वहीं 16 अप्रैल रात 9 बजे से दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे कुछ बड़े शहरों में इसके पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए हैं. माना जा रहा है कि पेड प्रीव्यू में 2-3 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. यानी ओपनिंग डे पर टोटल कलेक्शन 12-16 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है. पर अगर बुकिंग स्लो ही रही तो इस अनुमानित कलेक्शन में भी थोड़ी कमी दर्ज हो सकत और आंकड़े नीचे आ सकते हैं. पहले दिन के कमाई के फाइनल आंकड़े रिलीज के अगले दिन यानी 18 अप्रैल को सामने आएंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.