RCB और LSG के मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर आपको अगर मजा आया तो इसके लिए उनके जज्बे को सलाम करना चाहिए. उनके उस हौसले के सलाम करना होगा, जिसने उन्हें तबीयत खराब होने के बावजूद मैदान पर उतरने की हिम्मत दी. कभी सोचा कि क्यों जो काम IPL में कभी नहीं किया, वो विराट कोहली को LSG के खिलाफ मैच में करना पड़ा? क्यों उन्हें पहली बार बतौर इम्पैक्ट प्लेयर IPL की पिच पर उतरना पड़ा? क्यों 100 प्रतिशत फिट नहीं होने के बाद भी विराट कोहली बैटिंग करने आना पड़ा? इन सारे सवालों के जवाब बस उस एक रिकॉर्ड से जुड़े हैं, जिसे तोड़ना जरूरी था. LSG के खिलाफ उसे तोड़ने में विराट कोहली की अहम भूमिका रही.
कोहली ने मैच के बाद बताया सेहत का सचअब आप सोच रहे होंगे कि वो रिकॉर्ड क्या है? तो उस बारे में बताएं, उससे पहले जरा मैच के बाद विराट कोहली ने जो अपनी खराब तबीयत के बारे में बताया, वो जान लीजिए. RCB के स्टार बल्लेबाज ने बताया कि वो अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. पिछले 4-5 दिनों से उनकी तबीयत खराब है. पिछले मैच में उनके घुटने में दर्द भी था. लेकिन, वो खुश हैं क्योंकि उनकी दिखाई ललक से टीम जीतने में कामयाब रही.
खराब तबीयत में भी सटीम गेम प्लान बनाकर उतरे थे कोहलीविराट कोहली ने गेम प्लान को लेकर कहा कि आइडिया बिल्कुल क्लियर था. पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच को दबोच लेना और उन्हें खुशी है कि वो ऐसा करने में कामयाब रहे. विराट कोहली 100 प्रतिशत फिट नहीं होने और खराब तबीयत के चलते ही LSG के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे थे. लेकिन, अपनी बिगड़ी सेहत का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की और अपनी इनिंग की पहली 15 गेंदों में ही 35 रन ठोक दिए. IPL में ये पहली बार था जब विराट ने शुरुआआती 15 गेंदों पर इतनी तेजी से रन बनाए थे. विराट कोहली की कुल इनिंग 36 गेंदों की रही, जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए.
विराट कोहली के दिखाए जज्बे से टूटा कौन सा रिकॉर्ड?अब सवाल है कि विराट कोहली ने ऐसा किया क्यों? इस सवाल का जवाब चिन्नास्वामी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले मैच के आंकड़े से जुड़ा है. दरअसल, इससे पहले कभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोई मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नहीं जीता था. ये तीसरा मैच था जो RCB और LSG के बीच चिन्नास्वामी पर हुआ और 3 मुकाबलों में पहली बार बेंगलुरु की टीम जीतने में कामयाब रही. मतलब, चिन्नास्वामी पर LSG का जो कभी ना हारने का रिकॉर्ड RCB के खिलाफ दर्ज था, वो विराट कोहली के दिखाए जज्बे के चलते टूट गया.