पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अस्पताल में आतंकी आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है। आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और उसे हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है। यह हमला एक न्यूज चैनल के बाहर हुआ। हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अस्पताल में आतंकी आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है। आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और उसे हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है। यह हमला एक न्यूज चैनल के बाहर हुआ। हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है।
ALSO READ: कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार
जांच में जुटीं पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने भी लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया है और आमिर हमजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में शामिल किया हुआ है। आमिर हमजा ने आतंकवादी और मुंबई हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी।
ALSO READ: ISI और लश्कर की बड़ी साजिश नाकाम, 8 आतंकी संदिग्ध गिरफ्तार, 'फ्री कश्मीर' के लगाए थे पोस्टर
कौन है आमिर हमजा?आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और अहम चेहरों में रहा है। उसने कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी। वह न सिर्फ संगठन के वैचारिक प्रचार का प्रमुख चेहरा है, बल्कि फंडिंग, भर्ती और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में भी उसकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। आमिर अफगान मुजाहिदीन का भी हिस्सा रह चुका है और अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टरपंथी लेखन के लिए जाना जाता है।
साल 2018 में पाकिस्तान में लश्कर से जुड़े संगठनों पर कार्रवाई के बाद हमजा ने खुद को अलग दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने 'जैश-ए-मनकाफा' नाम से एक नया संगठन बनाया, जो जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में सक्रिय रहा। लश्कर को 2008 के मुंबई हमलों (26/11) सहित भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
Edited By : Chetan Gour