एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल स्थापित
Indias News Hindi April 17, 2026 02:43 AM

बीजिंग, 16 अप्रैल . सान्या एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल 15 अप्रैल को पेइचिंग में स्थापित हुआ. चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल 255 सदस्यों से गठित है, जिनमें 171 खिलाड़ी शामिल हैं. बीच कबड्डी को छोड़कर चीनी खिलाड़ी 13 खेलों की 60 इवेंट्स की स्पर्द्धा में उतरेंगे.

ध्यान रहे एशियाई बीच गेम्स एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा आयोजित एशिया में सबसे बड़ा चतुर्मुखी बीच खेल समारोह है. दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर में होने वाला छठा एशियाई बीच गेम्स हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में द्वीप व्यापक स्वतंत्र कस्टम्स संचालन के बाद पहला बड़े पैमाने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह होगा.

सान्या बीच गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,800 खिलाड़ी भाग लेंगे. कुल 14 खेलों की 62 इवेंटों का मुकाबला होगा, जिन में ‘3×3’ बास्केटबाल, बीच ट्रेक एंड फील्ड, बीच कुश्ती, बीच फुटबाल, बीच हैंडबाल, नौकायन और आदि शामिल होंगे.

सान्या बीच गेम्स का उद्घाटन 22 अप्रैल को और समापन समारोह 30 अप्रैल को आयोजित होगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.