Volkswagen Taigun Facelift Vs Hyundai Creta: फोक्सवैगन ने टाइगन को फेसलिफ्ट अपडेट दिया है, जिसमें नए स्टाइल और अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं ताकि ये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपना मुकाबला बनाए रख सके. अब इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस है और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक है. जहां टाइगन अपने टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन और ड्राइविंग के शानदार एक्सपीरियंस पर ध्यान ध्यान देती है, वहीं क्रेटा में ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शन के साथ-साथ ज्यादा फीचर्स से लैस केबिन भी मिलता है. चलिए आपको बताते हैं दोनों कारें एक दूसरे से कितनी अलग है.
VW Taigun Facelift Vs Hyundai Creta: डायमेंशनक्रेटा, टाइगन की तुलना में लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में बड़ी है, जिससे इसकी रोड प्रजेंस थोड़ी ज्यादा दमदार लगती है.हालांकि, टाइगन का व्हीलबेस लंबा है, जिससे केबिन में ज्यादा स्पेस मिल सकता है, खासकर पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए.
VW Taigun Facelift Vs Hyundai Creta: इंजनदोनों एसयूवी अलग-अलग परफॉर्मेंस जरूरतों को पूरा करने वाले टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश करती हैं.टाइगन केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन तक ही सीमित है, जबकि क्रेटा में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.क्रेटा का 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन थोड़ी ज्यादा पावर जनरेट करता है, जबकि दोनों एसयूवी लगभग समान टॉर्क देती हैं. हालांकि, क्रेटा की खासियत इसका डीजल इंजन ऑप्शन है, जो इसे उन ग्राहकों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनाता है जो ज्यादा ऑप्शन तलाश रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नई बाइक लेने की एक्साइटमेंट पड़ सकती है भारी, अगर ये जरूरी बातें कर दीं इग्नोर
190 HP की जबरदस्त पावर! KTM 1390 Super Duke RR आई Beast Mode के साथ, सिर्फ 350 यूनिट्स ही बनेंगी
VW Taigun Facelift Vs Hyundai Creta: दमदार फीचर्स से लैसदोनों एसयूवी बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं और इनमें वो सभी फीचर्स मौजूद हैं जिनकी अधिकांश ग्राहक उम्मीद करते हैं, जिनमें एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और छह एयरबैग शामिल हैं. इसके अलावा, क्रेटा में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़े अलॉय व्हील्स, बेहतर साउंड सिस्टम और लेवल-2 एडीएएस शामिल है.
VW Taigun Facelift Vs Hyundai Creta: कीमत2026 फोक्सवैगन टाइगन फेसलिफ्ट की कीमत10.99 लाख रुपए है. वहीं, हुंडई क्रेटा पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 10.79 लाख रुपये से लेकर 20.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है.एक-दूसरे से मुकाबले करने के अलावा, इनका मुकाबला किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, एमजी एस्टर और होंडा एलिवेट जैसे मॉडलों से भी होगा.