Good News for Central Government Employees : सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन और एरियर में इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगी। सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में दो बार बढ़ाती है। वेतन और एरियर में होगा इजाफा
सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन और एरियर में इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगी।
ALSO READ: थोक महंगाई बढ़ी, 8 महीने के उच्चस्तर पर, जानिए दिसंबर में कितनी हुई
1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी बढ़ोतरीसरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में दो बार बढ़ाती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। बाद में इसका एरियर भी दिया गया था, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा मिला था।
ALSO READ: क्या EPFO वेतन सीमा में होगा बदलाव, Supreme Court ने केंद्र सरकार को दिया यह आदेश
यह है सरकार का उद्देश्य लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है। मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50000 रुपए है। अभी 58 फीसदी डीए के हिसाब से उसे हर महीने 29000 रुपए डीए मिल रहा है। अगर इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 60 फीसदी हो जाएगा और उसे 30000 रुपए मिलने लगेंगे। महंगाई भत्ता (डीए) का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनरों की आय को महंगाई के प्रभाव से बचाना है।
Edited By : Chetan Gour