विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
एबीपी स्पोर्ट्स डेस्क April 19, 2026 01:12 AM

विराट कोहली आईपीएल 2026 के बीच जर्मन मॉडल लिजलाज (LizLaz) की फोटो लाइक करने को लेकर चर्चा में आए. सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें कोहली का लाइक जर्मन मॉडल की इंस्टाग्राम तस्वीर पर दिख रहा था. इसी तरह कोहली पिछले साल भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करके चर्चा का विषय बने थे. 

बता दें कि बीते शुक्रवार कोहली के लाइक को लेकर चर्चा तेज हुई. हालांकि इस मामले पर कोहली ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन जर्मन मॉडल लिजलाज ने जरूर मामले पर चुप्पी तोड़ी. उन्हें कोहली के बुरा लगा. इसके अलावा उन्होंने कोहली के इरादे को लेकर भी बात की. 

मॉडल लिजलाज ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलाज ने कहा, "यह पागलपन था क्योंकि मैं उठीं और मैं हर जगह न्यूज में थीं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने कब फोटो लाइक की, मुझे न्यूज में यह पता चला. कई लोगों ने आर्टिकल देखे जो मुझपर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हुए थे. मुझे बहुत सारे मैसेज आए, लोग इस बारे में उत्साहित थे."

'शायद उनका इरादा वो नहीं था...'

लिजलाज ने आगे कहा, "मुझे उनके लिए थोड़ा खराब लग रहा है. मैं बहुत खुश थीं कि उन्होंने फोटो लाइक की, लेकिन फिर उन्होंने अनलाइक कर दी. मुझे उनके लिए ठीक नहीं लगा क्योंकि पता नहीं कैसे यह इतनी बड़ी स्टोरी बन गई. लोगों ने कैसे ध्यान दिया, कैसे लोगों ने इसे न्यूज बना दिया. शायद इसके पीछे उनका वो इरादा नहीं था, लेकिन मैं फिर भी आभारी हूं. मैं उनकी तरफ से मिले सपोर्ट की सहराना करती हूं."

कौन हैं लिजलाज?

इंस्टाग्राम बायो में लिजलाज ने खुद को सिंगर और Vlogger बताया है. वह जर्मनी में रहती हैं. लिजलाज ने मनोविज्ञान (Psychology) से M.Sc की है. सोशल मीडिया पर उन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. मौजूदा वक्त इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 74 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. 

 

CSK के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद का मास्टरस्ट्रोक, अचानक टीम में हुई इस गेंदबाज की एंट्री

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.