'भूत बंगला' के बाद इन 8 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी वामिका गब्बी, चेक करें लिस्ट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 20, 2026 06:42 AM

वामिका गब्बी बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. वो इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके काम को खूब सराहा जा रहा है. अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है. आने वाले समय में वामिका गब्बी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आएंगी. उनके पास मूवीज की लंबी लिस्ट है. आइए एक नजर डालते हैं वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों पर. 

'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग'
'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी जल्द ही फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में नजर आएंगी. वो इस फिल्म में जया बच्चन और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. विकास बहल फिल्म के डायरेक्टर हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट 2024 में की गई थी और ये 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

'टिकी टाका'
वामिका गब्बी के पास फिल्म 'टिकी टाका' भी है. इस फिल्म के जरिए वो मलयालम सिनेमा में वापसी कर रही हैं. रोहित वीएस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी के अपोजिट आसिफ अली हैं. इस फिल्म की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है.

'पति पत्नी और वो दो'
वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों में 'पति पत्नी और वो दो' भी शामिल है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और मनजोत सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'पति पत्नी और वो दो' साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है.

'कुकू की कुंडली'
वामिका गब्बी जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की हीरोइन बनने जा रही हैं. वो फिल्म 'कुकू की कुंडली' में नजर आएंगी. भुवन बाम इस फिल्म के हीरो हैं. वो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. 

'G2'
वामिका गब्बी की फिल्म 'G2' भी कतार में है. इस फिल्म में वो अदिवि शेष और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी. इस स्पाई एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म में एक्ट्रेस जोरदार एक्शन करती दिखेंगी.

'DC'
वामिका गब्बी के पास तमिल फिल्म 'DC' भी है, जिसमें वो बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी. ये फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'उज्ज्वल निकम'
वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक फिल्म 'उज्ज्वल निकम' में वामिका गब्बी अहम भूमिका निभाने वाली हैं. इस फिल्म के हीरो राजकुमार राव हैं. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू हई थी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

'जिनी'
वामिका गब्बी तमिल फिल्म 'जिनी' में जयम रवि, कृति शेट्टी और कल्याणी प्रियदर्शन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन भुवनेश अर्जुनन ने किया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.