पापा बने दृश्यम 2 डायरेक्टर अभिषेक पाठक, पत्नी शिवालिका ने दिया बेटी को जन्म
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 20, 2026 06:42 AM

फिल्म 'दृश्यम 2' के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक के घर खुशियों का माहौल है. डायरेक्ट पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद कपल को फैंस और इंडस्ट्री से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं.

पापा बने मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक
अभिषेक और शिवालिका ने हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है. उन्होंने ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें बर्थ डेट लिखी है. कपल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी नन्ही लक्ष्मी एक शुभ दिन पर आई हैं, यह हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)

साड़ी, बिंदी और खुले बाल… सामंथा रूथ प्रभु का देसी लुक छाया, सादगी ने जीता दिल

उनका ये पोस्ट जमकप वायरल हो रही है. फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा बधाई हो, वहीं इशिता दत्ता ने भी दोनों की बधाई दी.

बता दें कपल ने दिसंबर में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. फोटो में शिवलिका हाथों में छोटे बेबी सॉक्स लिए हुए थीं. वहीं अभिषेक उन्हें गले लगाए नजर आ रहे थे. बैकग्राउंड में क्रिसमस डेकोरेशन था. कपल ने लिखा था, 'हमारी लव स्टोरी को उसका सबसे प्यारा हिस्सा मिल गया है, एक नन्हा सा आशीर्वाद अब हमारे जीवन में आने वाला है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)

कहां हुई थी पहली मुलाकात
बता दें, शिवलिका और अभिषेक ने फरवरी 2023 में गोवा में एक ड्रीम वेडिंग की थी, जहां बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे. दोनों कि मुलाकात 2020 में 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद अभिषेक ने साल 2022 में तुर्की में हॉट एयर बलून के नीचे शिवलीका को प्रपोज किया था. अब इस कपल की जिंदगी में नए चैप्टर की शुरूआत हो गई है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.