Abhishek Sharma Century Celebration: अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अपना पहला शतक जड़ दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली, जो 10 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. ये IPL में उनकी दूसरी सबसे बड़ी पारी रही, जिसका जश्न उन्होंने जरा हटके मनाया. अभिषेक को अपने शतक को अलग और अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करते देख फैंस थोड़े हैरान हुए क्योंकि इससे पहले उन्होंने उन्हें ऐसा कुछ करते नहीं देखा था. अभिषेक शर्मा ने शतक को क्रीज के बीचो-बीच खड़े होकर अपने दोनों हाथ मोड़कर सेलिब्रेट किया. अभिषेक ने शतक वाले इस सेलिब्रेशन को अपनी बहन को डेडिकेट किया.
शतक वाले सेलिब्रेशन का मतलब क्या?अब हाथ मोड़कर मनाए शतक वाले सेलिब्रेशन का मतलब क्या है? इस सवाल का जवाब जानने को बड़े-बड़े क्रिकेट पंडित से लेकर फैंस तक जानने को बेताब हो गया. इस बेताबी को दूर करने के लिए आखिरकार मैच के बाद उनसे वो सवाल पूछ ही लिया गया. अभिषेक शर्मा से सवाल हुआ कि शतक के बाद उन्होंने अपने दोनों हाथ ही नहीं मोड़े बल्कि उनकी उंगलियां भी मुड़ी दिखीं. इस सेलिब्रेशन का मतलब क्या है?
Incredible knock, iconic celebration 🙌
An Abhishek Sharma special lights up Hyderabad 💯
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/QUWtkWuX0D
— IndianPremierLeague (@IPL)
अभिषेक शर्मा ने बताया कि इसका मतलब स्टेडियम और दर्शकों में मिलने वाले प्यार और सपोर्ट के प्रति जताए आभार से है. जिस तरह से फैंस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें सपोर्ट करते हैं, ये उसके प्रति सारे फैंस के लिए मेरी तरफ से जताया प्यार था.
बहन को डेडिकेट किया सेलिब्रेशनदूसरी बात ये कि मेरे माता-पिता भी यहां हैं तो ये मेरे लिए स्पेशल मूमेंट था. उन्होंने फिर अपनी बहन का जिक्र किया और कहा कि मैं उसे यहां मिस कर रहा हूं. उसे इंफेक्शन है, जिस वजह से वो मैच देखने स्टेडियम नहीं आ सकी. शतक के बाद का मेरा सेलिब्रेशन उसके लिए हैं.
अभिषेक शर्मा की बहन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?
View this post on Instagram
A post shared by IPL (@iplt20)
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल मैच के दौरान बिगड़ी तबीयत के चलते होटल में ही रहीं. उन्होंने वहीं मैच देखा, जिसका पता उनके शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट से चलता है. अभिषेक शर्मा की बहन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी सेहत पर अपडेट दिया और इस बात की खुशी जाहिर करते हुए अपने भाई को आई लव यू कहा कि उसने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में उनका भी जिक्र किया.
रन, छक्के… सबसे में अभिषेक नंबर 1
View this post on Instagram
A post shared by Dr.Komal Sharma (@komalsharma_20)
हैदराबाद में जमाए शतक के बाद अभिषेक शर्मा सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स पर मिली सनराइजर्स हैदराबाद के ही जीत के हीरो नहीं बने. बल्कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी वो नंबर 1 बन गए. अभिषेक शर्मा के 7 मैचों के बाद अब 323 रन हैं, जो उन्होंने 27 छक्कों के दम पर बनाए हैं.