आज के दौर में बच्चों की पढ़ाई जितनी कठिन हुई है, उससे कहीं ज्यादा कठिन अभिभावकों के लिए स्कूल की फीस (School Fees) भरना हो गया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्कूल की फीस की रसीद वायरल हुई है, जिसे देखकर नेटिजन्स सोच में पड़ गए हैं कि क्या वाकई नर्सरी क्लास के बच्चों की पढ़ाई इतनी महंगी हो सकती है?
साक्षी नाम की एक X यूजर ने @Sakshi50038 हैंडल से इस भारी-भरकम स्कूल फीस का खुलासा किया. उन्होंने तंज कसते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ट्विंकल-ट्विंकल’ सिखाने के लिए 2.25 लाख ले रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फीस किसी प्रोफेशनल डिग्री या हाई स्कूल की नहीं, बल्कि सीनियर KG के बच्चे की है.
इसके लिए अलग से पैसे देने होंगेस्कूल द्वारा जारी रसीद में यह भी साफ किया गया है कि 2.25 लाख रुपये तो बस शुरुआत है. इसमें यूनिफॉर्म, कैफेटेरिया, ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे शामिल नहीं हैं. अब आप अंदाजा लगाइए कि यहां एक बच्चे को पढ़ाने के लिए सालाना कितने खर्चे करने होंगे. यही नहीं, स्कूल ने यह सख्त नियम भी लागू किया है कि एडमिशन और ट्यूशन फीस नॉन रिफंडेबल होगी. मसलन, पैसे देने के बाद वापस मिलने के कोई चांस नहीं हैं. ये भी पढ़ें: करोड़ों की Porsche के ऊपर घोला सीमेंट, बेंगलुरु की सड़क पर हुए इस ‘तमाशे’ का सच जान रह जाएंगे दंग; देखें Video
सरकार इस पर कोई निर्णय लेइस पोस्ट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक ने लिखा, मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह नामुमकिन है. सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. दूसरे ने कहा, गलती मां-बाप की भी है, जो शोबाजी के चक्कर में अनाप-शनाप फीस भरने के लिए भी तैयार हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, भाई, ये पढ़ा रहे हैं या मंगल पर भेज रहे हैं? एक और यूजर ने लिखा, पता नहीं सरकार को यह सब क्यों नहीं दिखता. ये भी पढ़ें:दोस्ती हो तो कालू भाई जैसी! मौत के मुंह में फंसे साथी के लिए तेंदुए से भिड़ गए ये जांबाज; देखें वीडियो
2.25 लाख में ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’!2.5 lakh fees for learning Twinkle Twinkle 😂🤣 pic.twitter.com/yEucagf88C
— Sakshi (@Sakshi50038)