Tesla Model Y L 6-सीटर SUV ईवी आज हुई भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य डिटेल्स
et April 22, 2026 03:42 PM
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अब इसी बीच अमेरिका की ईवी निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए नया मॉडल लॉन्च किया है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय SUV Tesla Model Y का नया 6-सीटर वर्जन Model Y L भारत में पेश किया है. यह लॉन्च कंपनी के भारत में विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. आइए जानते हैं नई टेस्ला Model Y L 6-सीटर ईवी की सभी डिटेल्स के बारे में.

टेस्ला Model Y L ईवी लॉन्च
टेस्ला की नई Model Y L एक 6-सीटर SUV है, जिसमें लंबा व्हीलबेस दिया गया है. ऐसे में इस ईवी में ज्यादा स्पेस और आराम मिलेगा, खासकर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए. यह मॉडल कंपनी के मौजूदा वेरिएंट्स के बीच रखा गया है यानी यह ना सबसे सस्ता है और ना ही सबसे महंगा. यह एक मिड-रेंज ऑप्शन है.

टेस्ला Model Y L ईवी की कीमत
अब बात कर लेते हैं नई टेस्ला Model Y L ईवी की कीमत के बारे में तो नई टेस्ला Model Y L ईवी की एक्स शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये यानी लगभग 62 लाख रुपये है. वहीं टेस्ला के बेस मॉडल Model Y की कीमत 60 लाख रुपये के करीब है.

भारत में टेस्ला विस्तार
आपको बता दें कि टेस्ला ने भारत में पिछले साल एंट्री की थी और शुरुआत में केवल Model Y ही लॉन्च किया था लेकिन इस ईवी की ज्यादा कीमत के कारण यह कार एक सीमित ग्राहक वर्ग तक ही सीमित रही है. अब Model Y L लॉन्च करके कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है, जो बड़ी और प्रीमियम SUV चाहते हैं और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी चाहते हैं.

चीन में टेस्ला Model Y L की कीमत

चीन में टेस्ला Model Y L की कीमत की बात करें तो चीन में टेस्ला Model Y L की कीमत लगभग 339,000 युआन है. खास बात यह है कि भारत में टेस्ला की कारें सबसे ज्यादा महंगी हैं क्योंकि यहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगभग 100 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगती है.
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.