तौबा-तौबा! ChatGPT से गलती से भी न पूछें ऐसे सवाल, जवाब की जगह मिल सकती हैं मुश्किलें
एबीपी टेक डेस्क April 22, 2026 04:12 PM

ChatGPT Use Tips: आप रात को लेटे-लेटे फोन उठाते हैं और ChatGPT से पूछते हैं कि क्या मुझे ब्रेकअप कर लेना चाहिए? अगले कुछ ही पलों में एक लंबा जवाब आपके सामने हाजिर हो जाएगा. यब बिल्कुल वैसा जवाब होगा, जैसा आप सुनना चाहते हैं. अगर आप टेंशन में हैं तो ऐसा जवाब पढ़कर आपको राहत मिलेगी, लेकिन यही राहत एक नई चिंता की शुरुआत भी कर सकती है. दरअसल, कई स्टडी और रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स से पर्सनल मामलों पर बात नहीं करनी चाहिए. इन मामलों में चैटबॉट्स के जवाब पर भरोसा नहीं किया जा सकता और ये आपको गलत दिशा में भी धकेल सकते हैं. 

कहां से सीख रहे हैं एआई चैटबॉट्स?

2025 में आई SEMrush की रिपोर्ट से पता चलता है कि एआई-जनरेटेड रिस्पॉन्स का सबसे बड़ा सोर्स Reddit है. एआई चैटबॉट्स के पास करीब 40 प्रतिशत जानकारी यहां से आती है. अब यह जानना जरूरी है कि Reddit क्या है. यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग अपने ओपिनियन, एक्सपीरियंस और इमोशन शेयर करते हैं. आमतौर पर इनमें फ्रस्ट्रेशन, गुस्सा और कंफ्यूजन भी झलकती है. अगर एआई चैटबॉट ऐसे प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के बेस पर आपको कुछ सलाह दे रहा है तो यह कितना बड़ा खतरा है, यह बताने की जरूरत नहीं है. एआई आपको कोई एक्सपर्ट एडवाइज नहीं दे रहा होता है.

चापलूस भी होते हैं एआई चैटबॉट्स

एआई चैटबॉट्स का एक और बड़ा खतरा यह है कि ये आपको वही जवाब देते हैं, जो आप सुनना चाहते हैं. ये यूजर के किसी आइडिया या ओपनियन को चैलेंज नहीं करते और कई रिपोर्ट्स में भी ये बात सामने आई है. पिछले साल आई द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT अधिकतर बातों पर यूजर से सहमति ही जताता है. करीब 47,000 कन्वर्सेशन को देखने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि यह चैटबॉट नो की तुलना में 10 गुना ज्यादा यस बोलता है.

क्या चैटबॉट का यूज करना खतरे से खाली नहीं है?

इन सब चिंताओं के बीच कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या चैटबॉट का यूज खतरे से खाली नहीं है? इसका जवाब है कि ऐसा नहीं है. एआई को सही तरीके से यूज किया जाए तो यह बहुत काम आ सकती है. किसी टॉपिक के बारे में समझने से लेकर कोई प्रोसेस सीखने तक यह खूब काम की चीज है, लेकिन जब पर्सनल मामलों की बात आती है तो ये एक्सपर्ट एडवाइज नहीं दे सकते. इसलिए आप सिंपल टास्क के लिए एआई यूज कर सकते हैं, लेकिन जरूरी डिसीजन लेने के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें.

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.