खाली नहीं हुआ है ऐप्पल का पिटारा, इसी साल iPhone 18 Pro समेत लॉन्च करेगी करेगी 12 प्रोडक्ट्स
एबीपी टेक डेस्क April 22, 2026 04:12 PM

Apple Upcoming Products: ऐप्पल ने पिछले महीने Macbook Neo और iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे. इसके बावजूद कंपनी का पिटारा खाली नहीं हुआ है और इस साल कई और नए प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए प्रोडक्ट्स को लेकर असली कहानी अभी बाकी है और ऐप्पल इस साल 12 नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी में है. नए आईफोन से लेकर मैकबुक और वीयरेबल से लेकर आईपैड तक, कंपनी हर कैटेगरी में कुछ न कुछ नया लाने वाली है. आइए एक नजर डालते हैं कि ऐप्पल के पिटारे से इस साल और क्या-क्या निकलना बाकी है. 

 iPhone 18 Pro मॉडल्स और iPhone Ultra पर टिकी हैं नजरें

ऐप्पल के दीवानों को हर साल नए आईफोन का इंतजार रहता है. सितंबर में यह इंतजार खत्म होने वाला है, जब कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगी. इनमें दमदार चिपसेट के साथ नया कैमरा सेटअप और कुछ धांसू अपग्रेड्स देखने को मिलेंगी. इन दोनों मॉडल्स के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone Ultra भी लॉन्च कर सकती है. इसके साथ कंपनी फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री करेगी.

iPad पोर्टफोलियो भी होगा अपग्रेड

इस साल iPad पोर्टफोलियो में भी अपडेट की उम्मीद है. बेस आईपैड को अपग्रेडेड चिपसेट दिया जाएगा, जिससे यह ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा आईपैड मिनी को भी OLED डिस्प्ले और नए प्रोसेसर समेत कई बड़ी अपग्रेड मिल सकती हैं. 

Mac Devices को भी किया जाएगा अपग्रेड

ऐप्पल के पिटारे से इस साल नए मैक डिवाइसेस भी निकलेंगे. कंपनी मैक स्टूडियो, मैक मिनी, और iMac को नेक्स्ट-जनरेशन चिपसेट के साथ उतार सकती है. इनके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को बेहतर बनाया जा रहा है. कंपनी एक नए MacBook Pro पर भी काम कर रही है, जिसमें OLED डिस्प्ले दिया जाएगा.

वीयरेबल कैटेगरी पर भी ऐप्पल की नजर

अगर वीयरेबल डिवाइसेस की बात करें तो सितंबर में Apple Watch Series 12 और नई Apple Watch Ultra के लॉन्च होने की उम्मीद है. इनके डिजाइन में खास बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन चिपसेट को अपग्रेड किया जाएगा. ऐसे भी कयास हैं कि ऐप्पल अपने वीयरेबल डिवाइस में टचआईडी जैसे फीचर्स को भी शामिल कर सकती है. इनके अलावा भी ऐप्पल की तरफ से कुछ और प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. अभी तक कंपनी ने ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ऐप्पल के लिए आगामी महीने काफी बिजी रहने वाले हैं.

स्मार्टफोन और लैपटॉप की महंगी कीमतों से जल्द नहीं मिलेगी राहत, जानें कब तक जारी रह सकता है यह संकट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.