Phone Cover: आम लोग फोन खरीदते ही सबसे पहले उस पर कवर लगवाते हैं और ऐसा करने की वजह भी है. कवर के कारण फोन सुरक्षित रहता है और गिरने या हाथ से छूटने पर इसके टूटने का डर कम हो जाता है. ऐसा आम लोग सोचते हैं, लेकिन अरबपति लोग अलग तरीके से सोचते हैं. आपने गौर किया होगा कि अमेरिकी अरबपति एलन मस्क, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, अमेरिकन रैपर Jay-Z समेत कई बड़े लोग अपने फोन पर कवर यूज नहीं करते. अगर फोन पर कवर न लगाने के फायदे आपने जान लिए तो आप भी इसे फॉलो करने लगेंगे. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन पर कवर न लगाने के फायदे क्या हैं.
Phone Cover यूज न करने के फायदे
फोन नहीं होता गर्म - फोन पर कवर लगाने से वह जल्दी गर्म होता है. कवर के कारण हीट अंदर ही ट्रैप हो जाती है, जिससे फोन में ओवरहीटिंग की दिक्कत आने लगती है. इससे फोन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है. गर्मी में यह दिक्कत ज्यादा आती है. इसलिए कवर हटाकर इस समस्या से बचा जा सकता है.
फोन का असली लुक रहता है बरकरार - कवर लगा लेने से फोन का असली लुक छिप जाता है. आजकल कंपनियां फोन के लुक को शानदार बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं और कई फोन में तो रंग बदलने वाले पैनल भी यूज हो रहे हैं. अगर कवर लगा लिया जाता है तो फोन का लुक पूरी तरह छिप जाता है. कई बार तो इससे फोन की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो जाता है.
हाइजिन का भी है मामला - अगर आप फोन कवर यूज कर रहे हैं तो इसकी क्वालिटी अच्छी होना जरूरी है. खराब क्वालिटी वाले कवर में बैक्टीरिया जमने का खतरा है. इसके अलावा फोन कवर को रेगुलर साफ करना चाहिए. कहा जाता है तो हफ्ते में कम से कम दो बार फोन कवर को ठीक तरीके से साफ करना जरूरी होता है.
इन तरीकों से बिना कवर के भी नए जैसा रहेगा फोन
3 घंटे लगातार चलाने पर कितनी बिजली खा जाता है थ्री स्टार एसी? समझें पूरा हिसाब-किताब