शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 22, 2026 04:42 PM

स्टार या जानी-मानी हस्ती होने का एक नुकसान यह है कि फिल्म प्रमोशन के दौरान भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पड़ता है. इस दौरान ये स्टार्स कई बार बेकाबू भीड़ के बीच फंस भी जाते हैं जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था. अब एक्टर के एक्स बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब किंग खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे तो एक्टर को देख भीड़ बेकाबू हो गई थी. 

अजमेर दरगाह पर शाहरुख खान को देख भीड़ हो गई थी बैकाबू
दरअसल स्क्रीन को दिए इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यूसुफ ने बताया कि वह और उनकी टीम शाहरुख खान के साथ शुक्रवार को अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, जिसे दरगाह का सबसे बिजी दिन माना जाता है. भीड़ बेकाबू होकर उमड़ने से यह दौरा जल्दी ही अफरा-तफरी में बदल गया. उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी में सिर्फ एक ही घटना ऐसी हुई जो बेकाबू हो गई. हम शाहरुख खान के साथ शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, यह सबसे बिजी समय होता है, नमाज का समय होता है. और शुक्रवार को, किसी भी समय, अजमेर में बहुत सारे लोग होते हैं क्योंकि लोग पूरे भारत से आते हैं, साथ ही लोकल लोग भी होते हैं.”

पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज
यूसुफ ने आगे कहा कि पुलिस के इंटरफेयर करने और लाठीचार्ज के बावजूद सिचुएशन को संभालना मुश्किल बना रहा. उन्होंने कहा "हमें जबरदस्ती दरगाह में धकेला गया और फिर वापस कार में बिठा दिया गया, हम खुद चल नहीं सकते थे." उन्होंने कहा,"कुछ भी हमारे कंट्रोल में नहीं था, पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. उस समय बहुत कुछ हो रहा था. हमने बस शाहरुख खान को संभाला, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सके क्योंकि जनता बेकाबू हो रही थी और धक्का-मुक्की कर रही थी."

:-Dhurandhar 2 BO Day 34: 'भूत बंगला' भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर नहीं लगा पाई ब्रेक, 34वें दिन फिर फिल्म ने दिखाई तेजी, कमा डाले इतने करोड़

शाहरुख खान ने कैसे किया था रिएक्ट? 
 शाहरुख खान के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, यूसुफ ने बताया कि सुपरस्टार बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए. यूसुफ ने कहा, "उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा, न ही डांटा और न ही गुस्से में कोई रिएक्शन दिया. वह समझते हैं, उन्हें इसकी आदत है. वह जानते हैं कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं. यह किसी भी हद तक जा सकता है. वह इसे समझते हैं और इसके आदी हैं."

:-Bhooth Bangla BO Day 5: मंगलवार को फिर 'भूत बंगला' का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.