मंगलवार को फिर 'भूत बंगला' का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 22, 2026 04:42 PM

अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये पहले सोमवार की कसौटी पर भी खरी उतरी है जिसके बाद इसमें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की गुंजाइश दिख रही है. 'जॉली एलएलबी 3' के उल्ट, अक्षय की इस नई फिल्म ने अच्छे ओपनिंग वीकेंड के बाद कमाई में अचानक गिरावट नहीं दिखाई, जिससे संकेत मिलता है कि यह वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी. दिलचस्प बात ये है कि इसने  पहले मंगलवार को भी कमाई में तेजी दिखाई हैं. चलिए यहां इसके 5वें दिन यानी पहले ट्यूज्डे की कमाई के आंकड़े जानते हैं.

'भूत बंगला' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' ने फाइनली  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 के दबदबे को खत्म कर दिया है और अब इस नई फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट दिख रही है. पहले वीकेंड की अच्छी कमाई के बाद, सभी को पहले सोमवार को इसके परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार था, और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बढ़िया कलेक्शन किया है. अब इसने पहले मंगलवार को कमाई में उछाल दिखाते हुए खूब नोट छाप लिए हैं.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ जोड़े थे. इसके बाद पहले दिन इसने 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़ और चौथे दिन 6.75 करोड़ कमाए.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'भूत बंगला' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 7.65 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'भूत बंगला' की 5 दिनों की कुल कमाई अब 72.40 करोड़ रुपये हो गई है.

साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' ने रिलीज के 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपन जगह पक्की कर ली है. इस दौरान इस फिलम ने 72 करोड से ज्यादा की कमाई कर डाली है. इसने हाल ही मर्दानी 3 के 52.99 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी थी और ये साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. अब इसका टारगेट तीसरी पोजिशन पर पहुंचना है इसके लिए ये ओ रोमियो के लाइफटाइम कलेक्शन 88.35 करोड़ को मात देने की कोशिश में है. फिल्म की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि एक-दो दिन में 'भूत बंगला' ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और इसी के साथ साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं.

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.