CBSE बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं के नतीजे? इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एबीपी लाइव April 22, 2026 05:12 PM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट हर साल लाखों छात्रों के लिए काफी अहम होता है. इसी के आधार पर आगे कॉलेज और करियर का रास्ता तय होता है. अगर आप भी इस साल 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां पूरी जानकारी दी गई है. अभी तक CBSE ने 12वीं के रिजल्ट की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है. जैसे ही रिजल्ट आएगा, आप इसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख पाएंगे.

रिजल्ट आने के बाद जो मार्कशीट मिलेगी, उसमें आपकी पूरी जानकारी होगी. जैसे आपका नाम, रोल नंबर, हर विषय के नंबर, थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग मार्क्स, कुल अंक और आपका रिजल्ट स्टेटस (पास, फेल या कम्पार्टमेंट). इसके अलावा स्कूल नंबर और जन्मतिथि भी लिखी होती है. ध्यान रखें कि शुरुआत में मिलने वाला रिजल्ट प्रोविजनल होता है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है. 

आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे करें चेक?

सबसे पहले CBSE की वेबसाइट results.cbse.nic.in खोलें और Class 12 Result वाले लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और अपनी जन्मतिथि डालें.सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. कोशिश करें कि तुरंत उसका स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर लें, क्योंकि शुरुआत में वेबसाइट स्लो हो सकती है.

DigiLocker से भी देख सकते हैं मार्कशीट

अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो DigiLocker आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने Aadhaar लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. फिर एजुकेशन सेक्शन में जाकर CBSE Class 12 Marksheet सर्च करें. जैसे ही CBSE रिजल्ट अपलोड करेगा, आपकी मार्कशीट वहां दिख जाएगी. यह मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है और कॉलेज एडमिशन में भी काम आती है.

SMS से रिजल्ट कैसे?

CBSE क्लास 12वीं के वर्ष 2026 के रिजल्ट आप SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. जब वेबसाइट धीमी चल रही हो या खुल नहीं रही हो, तब यह तरीका बहुत काम आता है. इसके लिए आप क्लास cbse12 <rollno> <sch no> <center no> टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें.  

पास होने के नियम और कम्पार्टमेंट

CBSE में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं. अगर कोई छात्र एक विषय में पास नहीं हो पाता, तो उसे कम्पार्टमेंट दिया जाता है. इसका मतलब है कि आप उस एक विषय की परीक्षा फिर से दे सकते हैं.कम्पार्टमेंट एग्जाम आमतौर पर जुलाई में होता है.अगर आप उसमें पास हो जाते हैं, तो आपको उसी साल पास माना जाएगा.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट इसी हफ्ते, Digilocker से किस तरह डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.