कॉकटेल 2 के लिए कृति का नया लुक
कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। कृति ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार पहले कभी नहीं निभाया गया, जो कि बोल्ड और बिंदास है।
कृति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जो कॉकटेल 2 के दौरान की हैं। फिल्म के गाने 'जब तलक' में उन्होंने इसी आउटफिट में शानदार डांस किया है। उनके इस ग्लैमरस लुक को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
कृति ने अपनी तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, 'ब्रॉन्ज्ड बेबी को कॉकटेल्स की जरूरत है..2 प्लीज।' उन्होंने हैशटैग एली भी जोड़ा, जो उनके किरदार का नाम है। फैंस उनके इस लुक को देखकर दंग रह गए हैं। कई प्रशंसक उनकी तारीफ कर रहे हैं। जैसे ही कृति ने ये तस्वीरें साझा कीं, लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ ही घंटों में तस्वीरों को 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए।
कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की कॉकटेल 2, 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अभिनय किया था। यह फिल्म अपने अनोखे विषय के कारण चर्चा में रही थी और दर्शकों द्वारा काफी सराही गई थी।