राजनाथ सिंह व जर्मनी के रक्षामंत्री की मुलाकात, डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप पर हुए हस्ताक्षर
Indias News Hindi April 22, 2026 10:42 PM

New Delhi, 22 अप्रैल . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से महत्वपूर्ण मुलाकात की. यह बैठक उनकी तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा का अहम हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है.

इस मुलाकात की एक प्रमुख उपलब्धि ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ पर हस्ताक्षर करना रहा. यह रोडमैप और समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग में सहयोग को नई दिशा देगा. Wednesday को हुई इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापक मुद्दों पर चर्चा की. राजनाथ सिंह ने India का पक्ष दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद की उसके हर रूप में बिना किसी अपवाद या औचित्य के स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए. वहीं भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को गहरा करने, वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे बदलावों, तथा उभरती भू-Political चुनौतियों पर चर्चा भी शामिल रही.

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान समय में बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी बेहद आवश्यक है. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग को लेकर एक कार्यान्वयन व्यवस्था (इम्प्लीमेंटिंग अरेंजमेंट) पर भी हस्ताक्षर किए गए. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच शांति अभियानों में समन्वय बढ़ाना, प्रशिक्षण और अनुभव साझा करना तथा वैश्विक शांति प्रयासों में प्रभावी योगदान सुनिश्चित करना है.

बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जर्मनी के रक्षा मंत्री से मुलाकात अत्यंत सकारात्मक और सार्थक रही. उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा India और जर्मनी के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों का संकेत है. दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा करते रहे हैं. ऐसे में रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता में भी योगदान देगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से खुलकर संवाद किया. इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी India और जर्मनी के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ हैं. राजनाथ सिंह ने जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को बताया कि आज India तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और बुनियादी ढांचे में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है.

इसके साथ ही India में स्टार्टअप का माहौल भी तेजी से बढ़ा है, जहां युवा नए-नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं. राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष और डिजिटल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि India इन क्षेत्रों में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. राजनाथ सिंह ने बर्लिन में अपने तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन जर्मन संसद की रक्षा और सुरक्षा संबंधी स्थायी समिति को भी संबोधित किया था. रक्षा मंत्री ने यहां कहा कि आज दुनिया नए प्रकार के सुरक्षा खतरों का सामना कर रही है. तकनीकी बदलावों ने स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया है. ऐसे में बदलते माहौल के अनुरूप ढलने की क्षमता और नई सोच अपनाना समय की मांग है.

जीसीबी/डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.