अगर पैट कमिंस टीम में आते हैं, तो क्या फिर भी ईशान किशन ही बने रहेंगे टीम के कप्तान?
CricketnMore-Hindi April 22, 2026 10:42 PM

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के अगले मैच के लिए तैयार हो जाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में, ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की और बहुत अच्छा काम किया है लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन ही कप्तान बने रहेंगे या उनसे कप्तानी लेकर कमिंस को दे दी जाएगी।

जब यही सवाल पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर से पूछा गया तो उन्होंने ये साफ कर दिया कि अगर कमिंस वापस भी आते हैं, तो भी किशन को ही कप्तानी जारी रखनी चाहिए।बांगर ने कहा कि येविकेटकीपर-बल्लेबाज गेंदबाजों को समझने और बीच के ओवरों में उनका सही इस्तेमाल करने में बहुत माहिर है। उन्होंने किशन की खेल को नियंत्रित करने की क्षमता की भी तारीफ की।

जियोस्टार पर बांगर ने कहा, एक लीडर के तौर पर, ईशान किशन अपनी रणनीति बनाने में बहुत अच्छे हैं, खासकर इस मामले में कि वो अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करते हैं। वो समझते हैं कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। येइस बात का साफ संकेत है कि वोखेल को कितनी अच्छी तरह से नियंत्रित करते हैं। वोबिल्कुल भी घबराए हुए नहीं दिखते, न ही जल्दबाजी करते हैंऔर मैदान पर सही फैसले लेते हैं। DC के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने अपने स्पिनरों का इस्तेमाल किया, वोवाकई काबिले-तारीफ था।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, कुल मिलाकर, मेरा मानना है कि अगर पैट कमिंस वापस भी आते हैं, तो भी ईशान किशन को ही SRH की कप्तानी जारी रखनी चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि एक भारतीय कप्तान होने से टीम में स्थिरता आती है। आप इस बात को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते कि पैट कमिंस जैसे बड़े कद का गेंदबाज IPL 2026 के बाकी बचे मैचों में कितना फिट रह पाएगा, खासकर उन छोटी-मोटी चोटों को देखते हुए जिनसे वोजूझ रहे हैं। अगर ईशान ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते रहते हैं, तो इससे खिलाड़ियों को काफी हद तक एक जैसी स्थितिमिलती है। हैदराबाद के लिए यही सबसे सही रास्ता होगा।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.