कई बार लोग ऐसे कार्य कर बैठते हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक युवक ने एक ऐसी गलती की कि उसे USB केबल अपने प्राइवेट पार्ट में फंसा ली, जिसे निकालने के लिए उसे सर्जरी करानी पड़ी।
यह युवक अपने कमरे में अकेला था और अपने प्राइवेट पार्ट की लंबाई मापने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने पास में रखी USB केबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। जब उसने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, तो वह अंदर फंस गई। युवक ने जबरदस्ती खींचने की कोशिश की, जिससे खून निकलने लगा। यह देखकर उसने अपने माता-पिता को बुलाया।
माता-पिता उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उपचार नहीं हो सका और उसे लंदन के कॉलेज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया।
डॉक्टरों को USB केबल निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। युवक के प्राइवेट पार्ट के पास एक बड़ा चीरा लगाने के बाद ही केबल निकाली जा सकी। पहले, डॉक्टरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट का सिटी स्कैन किया, जिसमें USB केबल अंदर फंसी हुई दिखाई दी। ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर ने बताया कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दो सप्ताह बाद उसे फिर से स्कैनिंग के लिए आना होगा।
युवक ने बताया कि उसने अपनी प्राइवेट पार्ट की लंबाई जानने के लिए USB केबल का इस्तेमाल किया था, लेकिन जब वह उसे बाहर निकालने लगा, तो वह अंदर फंस गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी अजीबोगरीब हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई बार लोग अपने प्राइवेट पार्ट में खतरनाक चीजें डाल लेते हैं, जो पूरी तरह से गलत और हानिकारक है।