जियो फाइनेंशियल का बड़ा कदम! Allianz के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर का ऐलान, इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर बड़ा गेम प्लान तैयार
et April 22, 2026 11:42 PM
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एलियांज ग्रुप के साथ 50:50 हिस्सेदारी वाले जॉइंट वेंचर के लिए फाइनल एग्रीमेंट किया है। इसके जरिए कंपनी भारत के जनरल इंश्योरेंस मार्केट में एंट्री करेगी और अपने फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस को और मजबूत बनाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह जॉइंट वेंचर जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिलने के बाद शुरू होगा। इसके साथ ही, यह डील किसी संबंधित पार्टी के साथ नहीं है।
यह समझौता उस पार्टनरशिप को आगे बढ़ाता है, जिसकी शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी। उस समय दोनों कंपनियों ने जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में साथ काम करने की संभावना पर एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की थी। फिलहाल जनरल इंश्योरेंस से जुड़ा यह समझौता फाइनल हुआ है, जबकि लाइफ इंश्योरेंस के लिए भी अलग डील पर काम जारी है। इस पार्टनशिप के जरिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अपनी डिजिटल पहुंच और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को Allianz की ग्लोबल एक्सपर्टाइज के साथ जोड़कर भारत के तेजी से बढ़ते इंश्योरेंस बाजार में नए मौके तलाशेगी।
ज्यादा लोगों तक इंश्योरेंस पहुंचाने पर फोकस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने इस पार्टनरशिप को ग्रुप की उस सोच से जोड़ा जिसमें जरूरी सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना शामिल है। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस फाइनेंशियल सिक्योरिटी का एक अहम हिस्सा है। यह जॉइंट वेंचर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आसान, सुलभ और किफायती इंश्योरेंस सॉल्यूशन बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने पर काम करेगा।
भारत के लिए नया इंश्योरेंस मॉडल तैयार करने की योजना
Allianz SE के CEO ओलिवर ने कहा कि यह पार्टनरशिप एलियांज के ग्लोबल एक्सपीरियंस और Jio की मजबूत पहुंच को साथ लाकर भारत के लिए एक नया इंश्योरेंस मॉडल तैयार करेगी। उन्होंने जोर दिया कि यह मॉडल ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा और इसका फोकस ओवरऑल डेवलपमेंट पर होगा।
भविष्य के लिए बड़ा और व्यापक इंश्योरेंस गेम प्लान
यह कदम अचानक नहीं है, बल्कि पहले से बनाई गई रणनीति का हिस्सा है। दोनों कंपनियां पहले ही रीइंश्योरेंस बिजनेस शुरू कर चुकी हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने इंश्योरेंस सेक्टर में धीरे-धीरे कदम रखा-पहले रीइंश्योरेंस और अब सीधे इंश्योरेंस (प्राइमरी इंश्योरेंस) में एंट्री कर रहे हैं। अब जब जनरल इंश्योरेंस का जॉइंट वेंचर फाइनल हो गया है और लाइफ इंश्योरेंस को लेकर बातचीत जारी है, तो यह पार्टनरशिप आने वाले समय में इंश्योरेंस के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभा सकती है। इससे साफ है कि दोनों कंपनियां मिलकर इस सेक्टर में एक मजबूत और व्यापक बिजनेस खड़ा करना चाहती हैं।