शराबका नशा चुटकियों में उतार सकता है यह आसान घरेलू उपाय, जानिए कैसे करता है यह जूस काम
Himachali Khabar Hindi April 23, 2026 02:42 AM

कई बार लोग दोस्तों या किसी पार्टी में जरूरत से ज्यादा शराब पी लेते हैं और अगली सुबह उन्हें हैंगओवर की समस्या का सामना करना पड़ता है। सिरदर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट दर्द, कमजोरी और चक्कर आना जैसी परेशानियां हैंगओवर के सामान्य लक्षण होते हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग सोचते हैं कि अब से शराब नहीं पीएंगे, लेकिन कुछ समय बाद वही स्थिति दोबारा हो जाती है।

दरअसल, ज्यादा शराब पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन और एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे हैंगओवर की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा एल्कोहल के कारण ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है, जिससे शरीर में थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। हैंगओवर के कारण पूरा दिन खराब हो सकता है और व्यक्ति पूरे दिन सुस्ती और कमजोरी महसूस करता है।

अगर आप भी हैंगओवर से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक जूस है, जो शरीर को तरोताजा करने और पेट की गड़बड़ी को शांत करने में मदद कर सकता है।

आवश्यक सामग्री
  • टमाटर का रस – आधा गिलास
  • शहद – 2 टेबल स्पून
  • नींबू का रस – 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि

सबसे पहले टमाटर के रस को एक ब्लेंडर में डालें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से कुछ मिनट तक ब्लेंड करें। इसके बाद आपका यह प्राकृतिक ड्रिंक तैयार हो जाएगा। इसे पीने से शरीर को ताजगी महसूस हो सकती है।

कैसे करता है यह जूस काम

टमाटर के रस में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और थकान कम करने में मदद करते हैं। यह पेट की एसिडिटी को कम करने और पाचन तंत्र को शांत करने में भी सहायक माना जाता है।

शहद शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है और शराब के कारण शरीर में होने वाली कमजोरी को कम करने में मदद कर सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। वहीं नींबू का रस पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को संतुलित करने में सहायक होता है, जिससे जी मिचलाना और उल्टी जैसा महसूस होना कम हो सकता है।

हालांकि, शराब का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.