उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार बस खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को दोपहर बाद जारी होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट के साथ-साथ सबकी नजरें उन होनहारों पर हैं जो मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाएंगे। यूपी सरकार ने इन मेधावी छात्रों के लिए इनामों का पिटारा खोल दिया है, जिसमें कैश प्राइज से लेकर गैजेट्स तक शामिल हैं।
स्टेट टॉपर्स पर होगी धनवर्षा, मिलेगा कीमती तोहफायूपी बोर्ड की परीक्षा में जो छात्र राज्य स्तर पर टॉप करेंगे, उनकी किस्मत चमकने वाली है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो इस बार भी स्टेट टॉपर्स को 1 लाख रुपये की मोटी नकद राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जा सकती है। इतना ही नहीं, डिजिटल इंडिया के दौर में छात्रों को पढ़ाई में मदद करने के लिए सरकार एक ब्रांड न्यू लैपटॉप या टैबलेट भी गिफ्ट करती है। इसके साथ ही एक शानदार मेडल और ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ देकर उनकी मेहनत को सराहा जाता है।
जिला स्तर के मेधावियों को भी मिलेगा सम्मानसिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि अपने जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों के लिए भी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। जिले में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। जिला स्तर पर भी छात्रों को सर्टिफिकेट दिए जाते हैं ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
घर तक बनेगी पक्की सड़क, टॉपर के नाम पर होगा ‘गौरव पथ’उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली योजना है—टॉपर्स के नाम पर सड़क। जी हां, अगर कोई छात्र मेरिट लिस्ट में आता है, तो उसके घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण उसी छात्र के नाम पर किया जाता है। यदि टॉपर के घर तक पक्की सड़क नहीं है, तो लोक निर्माण विभाग (PWD) वहां पक्की सड़क का निर्माण करवाता है, जिसे ‘गौरव पथ’ कहा जाता है। यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात होती है।
23 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेकयूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि, हर साल सरकार अपने बजट और नीतियों के हिसाब से इनामों की राशि में थोड़ा बदलाव कर सकती है, लेकिन लैपटॉप, कैश और सम्मान पत्र मिलना लगभग तय माना जा रहा है।