अल्कोहल आज कई लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लोग पार्टी के लिए वीकेंड का बेसब्री से इंतजार करते हैं और हर फ्राइडे नाइट जमकर दारू पार्टी होती है. ये बात हम सभी जानते हैं कि शराब पीना हमारी सेहत के लिए खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद हर साल पीने वालों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है.
शराब पीते हुए लोग चखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, इसमें अलग-अलग तरह की चीजें शामिल होती हैं, लेकिन कुछ कॉमन चीजे हैं. जिन्हें सभी लोग शराब के साथ खाना पसंद करते हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि शराब के साथ सबसे हेल्दी चखना क्या हो सकता है और कौन सी चीजें खतरनाक हो सकती हैं.
शराब के साथ पीनट खाना सही या गलत?
जब कोई किसी बार या फिर पब में शराब पीता है तो अक्सर इसके साथ पीनट्स कॉम्प्लिमेंट्री दिए जाते हैं. इन्हें शराब के साथ लगभग हर जगह अलग-अलग तरह से परोसा जाता है. हालांकि डॉक्टर्स का मानना है कि चखने के तौर पर पीनट्स या काजू लेना कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ सकता है. शराब के साथ कोई चटपटी चीज खाने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. शराब पहले ही शरीर को डिहाइड्रेट करती है, ऐसे में ये चीजें इसे और ज्यादा बढ़ा सकती हैं.
ये चीजें हो सकती हैं फायदेमंद
शराब के साथ आप पीनट्स या फिर कुछ चटपटा खाने की बजाय ग्रीन सलाद ले सकते हैं. इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और नशा कुछ हद तक कम होता रहेगा. आप कोशिश करें कि चखने में ज्यादा से ज्यादा ऐसी चीजें हों, जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो. अंकुरित अनाज को भी आप हेल्दी चखने के तौर पर शामिल कर सकते हैं.