अनुपमा में अनुज-श्रुति की एंट्री, दिग्विजय का छलकेगा दर्द, अंश की बेइज्जती करेगा गौतम
अनुराधा राज April 23, 2026 06:12 AM

रुपाली गांगली के शो अनुपमा का इन दिनों टीआरपी लिस्ट में बहुत बुरा हाल देखने को मिल रहा है.शो की रेटिंग लगातार खराब होती जा रही है.ऐसे में मेकर्स लगातार शो में ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आ रहे हैं,जिससे रेटिंग में सुधार हो सके. रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही अनुपमा में अब श्रुति की एंट्री होने वाली है.

शो में अब तक देखने को मिला कि अनुपमा के सामने रोजी खूब गिड़गिड़ाती है.वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय के कैफे पर के कैफे पर भी ताला लग चुका है.कैफे पर ताला लगते देख दिग्विजय का इमोशनल ब्रेक डाउन हो जाता है.इसी बीच अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

गौतम करेगा अंश की बेइज्जती

हालांकि, दिग्विजय को अनुपमा संभालेगी. वो कहेगी कि अभी मामला कोर्ट में है और सावी कैफे को अब भी बचा सकते हैं. अनुपमा की बातों पर दिग्विजय ध्यान नहीं देता है और रोने लगता है.दूसरी तरह अंश को गौतम का दोस्त नौकरी देने के लिए बुलाता है.

अंश को पता नहीं होता है कि कंपनी का मालिक गौतम का ही दोस्त है.अंश नई नौकरी के लिए जाता है, वहां गौतम पहुंचकर उसे काफी बेइज्जत करता है.अंश को गौतम कहता है कि बापूजी सड़क पर अगरबत्ती बेच रहे हैं, तू धूपबत्ती बेच. अंश को गुस्सा आ रहा होता है वो मन ही मन गौतम को मारना चाहता है, लेकिन ऐसा कर नहीं पाता है.

रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही शो में अनुज की वापसी होने वाली है. इसके साथ ही श्रुति भी अब अमेरिका से अहमदाबाद आने वाली है.श्रुति की वापसी के बाद अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तमाशा होने वाला है.इसी बीच दिग्विजय भी बताने वाला है कि उसकी बेटी की मौत कैसे हुई थी.दिग्विजय कहता है कि अब वो मर जाना चाहता है.इधर वसुंधरा एक बार फिर से ख्याति और राही को खूब खरी-खोटी सुनाती है. 

:-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विवाद के बाद पति के पास वापस लौटीं 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित, रिश्ते को दिया नया मौका

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.