चंद्रिका दीक्षित तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाया. रिएलिटी शो स्टार ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये कंफर्म किया है कि उन्होंने अपने पति के पास वापसी कर ली है. अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है.
इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए थे.चंद्रिका ने अपने पति के संग वीडियो शेयर करते हुए कहा,'मैं हमेशा कहती थी कि मुझे वही चाहिए जिसकी मैं हकदार हूं. जी हां,हमेशा, वो सपोर्ट कहां है. वो यही है.वो कल भी था, आज भी है और अंत तक मेरे साथ रहेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली मुद्दा क्या था.आप सबने मेरे कैरेक्टर पर सवाल खड़ा किया था. आपने बातों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़ दिया.'
चंद्रिका दीक्षित ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
उसके बाद चंद्रिका के पति युगम ने कहा,'सबसे पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी वजह से ही मैं घर वापस आ पाया हूं. लेकिन, मेरे कैरेक्टर पर आप लोग आरोप लगा रहे हो. आपने भी तो ऐसा कुछ किया ही होगा.बस बाकी सब की तरफ आपने भी कंटेंट बनाया होगा.'
View this post on Instagram
चंद्रिका ने बाद में कहा,'अभद्र भाषा या व्यवहार की बात करें तो क्या आपने मुझे कभी ऐसा करते देखा है. इतना ही नहीं, आपने इससे भी कहीं ज्यादा बातें कही हैं, और मैं वो दिखा भी सकती हूं.'इससे पहले चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा ने एक-दूसरे पर ऑनलाइन आकर कई आरोप लगाए थे.
चंद्रिका दीक्षित ने तो यहां तक कहा था कि उनके पति युगम गेरा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वीडियो में चंद्रिका ने कहा था,'दुकान ही रख, दुकान रखनी थी रख, दुकान का एक्सेस रख, पैसे रख, घर रख, बाहर सब कुछ रख ले. पर एक बाद ध्यान से सुन, मुझे अब तुझसे जुड़ी चीज भी नहीं चाहिए, ना तेरा पैसा, ना तेरा नाम. तेरा नाम भी नहीं चाहिए. रोज-रोज नहीं हो रहा यार, मेरे से हो ही नहीं रहा. ना मुझे तेरी माही चाहिए.खत्म कर,इसको यहीं खत्म करती हूं. नाम तेरा हटा रही हूं.'
:-हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन, 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा