सलमान खान ने शुरू की वामशी संग फिल्म की शूटिंग, नयनतारा होंगी लीड हीरोइन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

सुपरस्टार सलमान खान ने अब नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. वो वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में नजर आने वाले हैं. अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. पहले दिन की शूटिंग से वीडियो सामने आया है. इसी के साथ फिल्म की लीड हीरोइन का नाम भी कंफर्म हो गया है. एक्ट्रेस नयनतारा इस फिल्म का हिस्सा होंगी. 

फिल्म की शूटिंग शुरू
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- सलमान खान, नयनतारा ने वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं है, इसे फिलहाल SVC 63 के नाम से जाना जा रहा है.  फिल्म में हाई लेवल एक्शन देखने को मिलेगा.

दर्द महिलाओं को नहीं पुरुषों को भी होता है, 'लव लॉटरी' फिल्म को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय

फिल्म के पहले दिन की शूटिंग के वीडियो में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सलमान खान और नयनतारा को दिखाया गया. नयनतारा को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया. वो गाड़ी से उतरती हैं और अपनी बैन में जाती हैं. वहीं सलमान खान भी ग्रैंड एंट्री लेते हैं और वामसी के गले लगते हैं. सलमान खान सेट देखते हैं और फिर मुहूर्त शूट होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. एक्टर सनी देओल ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- इस तरह की एंट्री टाइगर हमेशा डिजर्व करता है. 

'मातृभूमि' में दिखेंगे सलमान खान

सलमान खान के वर्क फ्रंट पर नजर डाले तो उन्हें पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था. फिल्म फ्लॉप हुई थी. अब सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. फिल्म में चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. पहले फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होनी थी. लेकिन अब फिल्म पोस्टपोन हो गई है. फिल्म का नाम भी बदला गया. पहले फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.