'पति पत्नी और वो दो' से लेकर 'बंदर' तक, मई के महीने में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहीं ये फिल्में
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

मई का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. दरअसल, अगले महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक धांसू फिल्मों का सैलाब आने वाला है. मई में कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और हॉरर ड्रामा तक शामिल हैं. चलिए यहां मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सभी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक करते हैं और रिलीज डेट जानते हैं.

'एक दिन'
जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' पिछले लंबे वक्त से चर्चा में है. ये फिल्म 2011 की कोरियन फिल्म 'वन डे' का रीमेक है. इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी नजर आएगी. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, जो 'रंग दे बसंती' और 'लाल सिंह चड्ढा' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं. 

'राजा शिवाजी'
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं. इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म में सलमान खान भी एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं. महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जीतेन्द्र जोशी जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

'आखिरी सवाल'
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. ये ड्रामा फिल्म RSS के 100 साल के इतिहास, बाबरी मस्जिद विध्वंस और महात्मा गांधी की हत्या जैसे विवादास्पद विषयों पर आधारित है. नमाशी चक्रवर्ती फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. अभिजीत वारंग फिल्म के डायरेक्टर हैं. ये फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

:- 'जीनत अमान नहीं थीं अच्छी एक्ट्रेस', मुमताज ने कहा, संजीव कुमार को लेकर भी किया रिएक्ट

'मैं एक्टर नहीं हूं'
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. चित्रांगदा सतरूपा भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं. आदित्य कृपलानी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

'पति पत्नी और वो दो'
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है, जिसमें अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की तिकड़ी नजर आई थी.

'चांद मेरा दिल'
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी देखने को मिलेगी. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. फिल्म के निर्देशक विवेक सोनी हैं. ये फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

'बंदर'
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में खूब सराहा गया. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी हैं, जिन्होंने इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' और 'CTRL' जैसी फिल्में बनाई हैं. फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म भी 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

'है जवानी तो इश्क होना है'
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डेविड धवन इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्देशक हैं. 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद ये वरुण धवन और डेविड धवन की साथ में तीसरी फिल्म है.

'तेरा यार हूं मैं'
'एक दिवाने की दीवानियत' के बाद अब मिलाप जावेरी अब फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' लेकर आ रहे हैं. फिल्म में परेश रावल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म से  आकांक्षा शर्मा और अमन इंद्र कुमार बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Camera Take Films (@cameratakefilms)

:- फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?

'गबरू'
सनी देओल की की अगली फिल्म 'गबरू' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म पहले 8 मई, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टाल दी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में नहीं आएगी. मेकर्स कुछ दिनों में नई रिलीज डेट तय करेंगे, जिसके बाद वो ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं. पहले ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 8 मई तक टाल दिया गया, लेकिन दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.