वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान
Indias News Hindi April 23, 2026 10:43 PM

Mumbai , 23 अप्रैल . हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्हें परिवार से फिल्मी माहौल तो मिला, लेकिन पहचान उन्हें मेहनत और संघर्ष से बनानी पड़ी. Bollywood Actor वरुण धवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद उनके लिए फिल्मों में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं था.

कहा जाता है कि डेविड धवन चाहते थे कि उनका बेटा अपने दम पर आगे बढ़े और खुद मेहनत करके पहचान बनाए. यही वजह थी कि उन्होंने वरुण को अपने बैनर से लॉन्च नहीं किया. आज वरुण धवन उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने मेहनत, लगन और लगातार काम के दम पर Bollywood में अपनी खास जगह बनाई.

24 अप्रैल 1987 को Mumbai में जन्मे वरुण धवन फिल्मी माहौल में बड़े हुए. उनके पिता डेविड धवन हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं. उनके बड़े भाई रोहित धवन भी निर्देशक हैं. घर में हमेशा बड़े कलाकारों का आना-जाना लगा रहता था. ऐसे माहौल में बड़े होने के कारण वरुण का झुकाव भी फिल्मों की तरफ हो गया. उनके पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें. वरुण ने Mumbai में पढ़ाई करने के बाद इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की.

पढ़ाई खत्म करने के बाद वरुण India लौट आए. उस समय हर किसी को लगता था कि डेविड धवन अपने बेटे को बड़े लेवल पर लॉन्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. डेविड धवन ने साफ कहा कि वरुण को खुद मेहनत करनी होगी. यही वजह रही कि वरुण ने फिल्मों में सीधे Actor बनने के बजाय शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की. उन्होंने ‘माई नेम इज खान’ में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. इस दौरान उन्होंने फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं और कैमरे के पीछे का काम समझा.

इसके बाद, साल 2012 में करण जौहर ने वरुण को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च किया. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए. फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और वरुण रातोंरात युवाओं के पसंदीदा स्टार बन गए. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’, ‘बदलापुर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘जुड़वा 2’, ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की.

वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार कई हिट फिल्में दीं. एक समय ऐसा आया जब उनकी लगातार 11 फिल्में सफल रहीं. इस उपलब्धि ने उन्हें Bollywood के बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर दिया. उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिले.

उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही. वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की. दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और फिर साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए.

पीके/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.