उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, राहत कार्य तेज करने का दिया आदेश
Indias News Hindi April 23, 2026 10:43 PM

देहरादून, 23 अप्रैल . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

Chief Minister ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने बाबा केदारनाथ से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की.

बता दें कि टिहरी गढ़वाल के थाना चंबा क्षेत्र अंतर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए. वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घनसाली क्षेत्र के अपने गांव लौट रहे थे.

घायलों की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष), निवासी ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ और अंकित (22 वर्ष), निवासी ग्राम नेलचामी, घनसाली के रूप में हुई है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, वरिष्ठ Police अधीक्षक श्वेता चौबे और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है.

एससीएच

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.