होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले, 14 अब भी फंसे: एमईए
Indias News Hindi April 23, 2026 10:43 PM

New Delhi, 23 अप्रैल . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Thursday को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 14 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं, जबकि 14 जहाज अभी भी पर्शियन गल्फ में मौजूद हैं.

एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में हमारे दस भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकल चुके हैं. वहीं, 14 भारतीय जहाज अभी भी पर्शियन गल्फ में हैं.”

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास का इलाका अब भी तनाव में है. यह एक बहुत अहम समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब वन फिफ्थ तेल व्यापार होता है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद से यहां स्थिति और संवेदनशील हो गई है.

ईरान ने Wednesday को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर हमला किया, जो India के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था. यह हमला उस वक्त हुआ जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने अनिश्चितकालीन युद्धविराम की घोषणा की थी.

यह उन दो जहाजों में से एक था, जिन पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (आईआरजीसी-एन) ने हमला कर कब्जा करने का दावा किया. ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, इन जहाजों के नाम मएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोंडास हैं.

शिप ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला एपामिनोंडास जहाज Dubai के जेबेल अली पोर्ट से Gujarat के मुंद्रा की ओर जा रहा था. इसे Thursday को मुंद्रा पहुंचना था.

एक अन्य वेबसाइट के मुताबिक, यह जहाज ग्रीस की कंपनी कालमार मैरीटाइम एलएलसी का है.

Saturday को भी ईरान ने दो भारतीय जहाजों पर हमला किया था, जिन्हें इस रास्ते से गुजरने की अनुमति मिली हुई थी.

इस घटना के बाद India ने ईरान के सामने कड़ा विरोध जताया. India में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय ने बुलाकर इस मुद्दे पर बात की.

इस बैठक में India ने अपनी गहरी चिंता जाहिर की और कहा कि भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग बेहद गंभीर मामला है.

एमईए के बयान में कहा गया, “विदेश सचिव ने साफ कहा कि India के लिए अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा बहुत अहम है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले ईरान ने कई भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया था.”

उन्होंने ईरान से कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द India जाने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही फिर से शुरू करे.

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.