आज के समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पॉल्यूशन के चलते लोग तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं. खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर भी सस्ते भी होते हैं और डेली यूज के लिए भी बेस्ट होते हैं. दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी भी लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
ड्राफ्ट EV पॉलिसी 2026 के तहत, 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्बन एमिशन को कम करना और पॉल्यूशन से निजात मिलना है. ऐसे में अगऱ आप पेट्रोल की झंझट से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
पेट्रोल गाड़ियों के बढ़ते खर्च के चलते लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर स्विच करने लगे हैं. अगर आप किफायती बजट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो Ola S1 X और TVS iQube बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 100 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं. खास बात यह है कि 100 किलोमीटर चलाने का खर्च महज 15 रुपये के आसपास है. इसके साथ ही आप 2500 रुपये से कम ईएमआई प्लान पर भी स्कूटर खरीद सकते हैं.
Ola S1 X स्कूटर की ऑन-रोड कीमत 79 हजार 999 रुपये है, जिसे आप हर सिर्फ 2100 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा TVS iQube की ऑन-रोड कीमत 94 हजार 999 रुपये हैं, जिसका मंथली फाइनेंस प्लान 2450 रुपये रहेगा. वहीं Hero Optima के लिए आपको 67 हजार रुपये ऑन-रोड कीमत चुकानी होगी. अगर आप फाइनेंस कराते हैं तो हर महीने 1800 रुपये की ईएमआई देनी होगी.
फीचर्स के मामले में भी ये स्कूटर काफी एडवांस हैं. इनमें डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स और नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कुछ स्कूटर में रिवर्स मोड और ऐप कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाते हैं, जिससे इन्हें चलाना और भी आसान हो जाता है.
दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें, जिससे प्रदूषण कम हो और फ्यूल पर भी निर्भरता घट जाए. इस पॉलिसी के तहत सब्सिडी और अन्य फायदे भी दिए जाते हैं, जिससे इन स्कूटर्स की कीमत और कम हो जाती है और आम लोगों के लिए खरीदना आसान हो जाता है.
-
चंद मिनटों में बुक हुई 10 हजार से ज्यादा कारें, लॉन्च होते ही मचाई धूम, यहां जानें डिटेल्स