वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए आज का ताजा रेट
एबीपी बिजनेस डेस्क April 26, 2026 07:12 AM

Gold Silver Price Today Live: दुनिया भर के बाजारों में चल रही अनिश्चितता का सीधा असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखने लगा हैं. पिछले कारोबारी दिन MCX पर सोना-चांदी तेजी के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए थे. आज यानी 25 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex में भी कीमतों में मामूली सुधार देखा गया. 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सतर्क करने का काम किया हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा?  

सोने-चांदी के कीमतों में हल्की तेजी

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सत्र में MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी में मजबूत उछाल देखने को मिला था. यह 1.38 प्रतिशत उछलकर 2,44,845 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. वहीं सोना भी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज Comex पर सोना हल्की बढ़त के साथ 4,725.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी भी 0.24 फीसदी चढ़कर 75.685 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

चांदी की कीमत

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,700 रुपये चल रही है. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,190 रुपए
22 कैरेट - 1,41,350 रुपए
18 कैरेट - 1,15,680 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,040 रुपए
22 कैरेट - 1,41,200 रुपए
18 कैरेट - 1,15,530 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,910 रुपए
22 कैरेट - 1,42,000 रुपए
18 कैरेट - 1,18,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,040 रुपए
22 कैरेट - 1,41,200 रुपए
18 कैरेट - 1,15,530 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,090 रुपए
22 कैरेट - 1,41,250 रुपए
18 कैरेट - 1,15,580 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,190 रुपए
22 कैरेट - 1,41,350 रुपए
18 कैरेट - 1,15,680 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,090 रुपए
22 कैरेट - 1,41,250 रुपए
18 कैरेट - 1,15,580 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,54,040 रुपए
22 कैरेट - 1,41,200 रुपए
18 कैरेट - 1,15,530 रुपए

 

CNG Price: आज किस शहर में सबसे सस्ते में बिक रहा है CNG? चेक करें लेटेस्ट रेट

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.