न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डग ब्रेसवेल अपने करियर में कई बार विवादों में घिरे, वह एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछले साल सितंबर में रूटीन ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद ब्रेसवेल पर 2 साल का बैन लगा दिया गया है. बता दें कि ड्रग टेस्ट में फेल होने के 2 महीने बाद उन्होंने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वह IPL में भी खेल चुके हैं.
डग ब्रेसवेल पर लगा बैन 24 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गया, जो 23 नवंबर, 2027 तक रहेगा. क्रिकेटर ने ये माना था कि उन्होंने मैच के दौरान कोकीन का नशा किया था. ये काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स बनाम समरसेट मैच की बात है. ब्रेसवेल एसेक्स के लिए खेलते थे.
रिपोर्ट के अनुसार चेम्सफोर्ड में खेले गए उस मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद और दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ब्रेसवेल ने कोकीन का नशा किया था. इसके बाद भी वह मैच खेलने गए. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया था. इस मैच को उनकी टीम एसेक्स 7 विकेट से जीत गई थी.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली के 300 छक्के, IPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स? देखें टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने डग ब्रेसवेल पर 2 साल का बैन लगाया है. एसेक्स ने भी इस फैसले का समर्थन किया. हालांकि उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि वह ब्रेसवेल की रिहैबिलिटेशन में मदद करेंगे.
ब्रेसवेल ने अपने क्रिकेट करियर में 28 टेस्ट और 21 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 74 और 26 विकेट लिए. टेस्ट में वह 2 बार फाइव विकेट हॉल कर चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 20 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें 20 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली जो पानी पीते हैं, वो एक लीटर कितने रुपये का मिलता है? कीमत उड़ा देगी होश
इसके आलावा डग ब्रेसवेल ने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में 422 विकेट लिए. लिस्ट ए के 93 मैचों में उनके नाम 112 विकेट हैं. 99 टी20 मैचों में उन्होंने कुल 99 विकेट लिए.
डग ब्रेसवेल आईपीएल में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं. 2012 में दिल्ली फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेले थे, हालांकि उन्हें सिर्फ 1 मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे.