Varanasi Maxico Event: राजामौली की 'वाराणसी' का मैक्सिको इवेंट चर्चा में, खाली कुर्सियां देख उठ रहे सवाल
TV9 Bharatvarsh April 26, 2026 11:42 AM

Varanasi Maxico Event: पैन-इंडिया और ग्लोबल सिनेमा के दौर में एसएस राजामौली की फिल्मों से हमेशा बड़े धमाके की उम्मीद रहती है. ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों की इंटरनेशनल सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है. लेकिन हाल ही में फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत कुछ अलग वजह से चर्चा में आ गई. मैक्सिको में हुए बड़े पॉप-कल्चर इवेंट में ‘वाराणसी’ का पैनल ऑर्गेनाइज किया गया, जहां से सामने आए वीडियो में कई सीटें खाली नजर आईं. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच बहस छिड़ गई.

महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘वाराणसी‘ की चर्चा लंबे वक्त से हो रही है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल के हिसाब से बनाया जा रहा है. हाल ही में ‘वाराणसी’ फिल्म का पहला इंटरनेशनल प्रमोशन मैक्सिको के CCXP (कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस) इवेंट में किया गया. इस दौरान फिल्म से जुड़े एक्सक्लूसिव फुटेज और बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप्स भी दिखाए गए. इस वीडियो के लिए इंडियन फैंस भी एक्साइटेड थे, लेकिन ये वीडियो ऑनलाइन रिलीज नहीं किया जाएगा.

इवेंट में सीट दिखे खाली

इवेंट के दौरान स्टेज पर फिल्म के प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय मौजूद रहे, जबकि एसएस राजामौली ने वीडियो मैसेज के जरिए दर्शकों से बात की. लेकिन, इवेंट के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में ऑडिटोरियम की कई सीटें खाली दिखाई दीं, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा को बढ़ावा दे दिया. फोटो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने इसे निराशाजनक बताया, तो कुछ ने कहा कि इतने बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट के लिए ये रिस्पॉन्स उम्मीद से कम था.

Varanasi faced a setback at Mexico #ComicCon empty seats during a global showcase raised questions on its international appeal. Big names, podcasts & promotions couldnt match ground reality. Strategy rethink needed.#Varanasi #GlobalMarketing

pic.twitter.com/8KOGGWSWg9

— Suraj Choudhary (@bollywoodbroo)

RAMAYANA VS VARANASI

SS Rajamouli and Mahesh Babus upcoming film #Varanasi received a thanda response at #CinemaCon, with reports suggesting many seats were empty during the presentation. This is quite shocking for a director of Rajamoulis stature, showing that the pic.twitter.com/7r0ELelYDe

— Illusionminati (@illuminatiGuyy)

ये भी पढ़ें- अमिताभ के लिए लिखी कहानी, संजय दत्त बने ‘खलनायक’, बंद प्रोजेक्ट से बनी 90s की बड़ी हिट फिल्म

ग्लोबल रिलीज प्लान

वहीं कुछ फैंस ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा कि बड़े इवेंट्स में अलग-अलग पैनल्स चलते रहते हैं, जिसकी वजह से सीटें खाली दिखना आम बात है. बताया जा रहा है कि इस पैनल में फिल्म का स्केल, विजन और ग्लोबल रिलीज प्लान को लेकर जानकारी दी गई. ‘वाराणसी’ को बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है और इसे इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. यही वजह है कि इस इवेंट को फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत माना जा रहा था.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.