Paytm Payments Bank: डिजिटल बैंकिंग सेक्टर से एक बेहद चौंकानेवाली खबर सामने आई है. मामला पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) में करीब ₹800 करोड़ की राशि अभी तक फंसे रहने का है. जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के इसके संचालन पर रोक लगाते हुए करीब दो साल बीत चुके हैं.
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिचालन रुकने के लगभग दो साल बाद भी ग्राहकों का ₹800 करोड़ से अधिक पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में फंसा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, अभी जितनी रकम फंसी हु्ई है उसमें से लगभग आधी रकम ऐसे खातों में फंसी है, जो फ्रीज हैं.
वहीं, बाकी के ₹400 करोड़ ऐसे हैं, जिन्हें अब तक किसी ने क्लेम ही नहीं किया है. हैरान करने वाली बात यह भी है कि पिछले एक साल में अनक्लेम्ड राशि में कोई खास कमी नहीं आई है. यानी कि कई बार याद दिलाए जाने के बावजूद ग्राहकों ने इसे निकालने का प्रयास या दावा ही नहीं किया है.
नियामक कार्रवाई से पहले इस बैंक में 5500 करोड़ से अधिक की जमा राशि थी, जो अब घटकर 800 करोड़ रुपये तक सीमित रह गई है. बैंक के पास लगभग 35 करोड़ अकाउंट्स के साथ कस्टमर्स का एक बड़ा बेस भी था. इनमें से बाद में केवल 10-10.5 करोड़ अकाउंट्स ही एक्टिव रहे, जबकि बाकी के फ्रोजन, डॉरमेंट और म्यूल अकाउंट्स में कन्वर्ट हो गए.
सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम समूह को यूजर्स के साथ सक्रिय रूप से संवाद करने के लिए कहा था, जिसमें उनकी जमा राशि की निकासी की सुविधा के लिए अलर्ट और अनुस्मारक भेजना शामिल था. बता दें कि रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल 2026 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है.
:
221 करोड़ का बंगला! मुंबई के पॉश इलाके में हुई साल की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील